विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका से जुदाई न सह पाया शख्स, पत्नी के साथ लौटते वक्त ट्रेन में उठाया खौफनाक कदम

GRP ने बताया कि जब ट्रेन सिकंदराबाद पहुंच रही थी, तब सिरिश और नीलावेनी ने कथित तौर पर जहरीली चीज खा ली. कोच के अंदर उन दोनों को गिरते हुए देखकर दूसरे यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचित किया.

शादीशुदा प्रेमिका से जुदाई न सह पाया शख्स, पत्नी के साथ लौटते वक्त ट्रेन में उठाया खौफनाक कदम
शख्स ने प्रेमिका संग चलती ट्रेन में खाया जहर
  • हैदराबाद में शबरी एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और शादीशुदा प्रेमिका के साथ सफर कर रहा था
  • श्रीकाकुलम जिले के सिरिश और नीलावेनी के बीच कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा था
  • शख्स और उसकी प्रेमिका एक-दूसरे से जुदा नहीं होना चाहते थे. उन्होंने ट्रेन में जहरीला पदार्थ खा लिया

ये इश्क क्या न करा दे... कहते हैं कि प्यार में पड़ेा शख्स कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है. हैदराबाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ. मामला शबरी एक्सप्रेस का है. एक शख्स अपनी पत्नी और शादीशुदा प्रेमिका के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था. पत्नी के कहने पर वह साथ आ तो गए लेकिन शायद वे एक दूसरे से जुदा नहीं होना चाहते थे. इसीलिए शख्स और उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने चलती ट्रेन में कोई जहरीली चीज खा ली.  

प्रेमिका से जुदाई नहीं हुई बर्दाश्त

पूरा मामला दरअसल यह है कि श्रीकाकुलम जिले के छपरा गांव का रहने वाला सिरिश का गांव की ही शादीशुदा महिला, नीलावेनी के साथ कथित तौर पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है.  जानकारी के मुताबिक, दोनों कोयंबटूर में एक साथ रह रहे थे. शख्स की पत्नी सुलोचना को जैसे ही पता चला कि उसका पति किसी और महिला के साथ दूसरे शहर में रह रहा है. वह तुरंत उसके पास पहुंच गई.

ट्रेन में शख्स और उसकी प्रेमिका ने खाया जहर

सुलोचना ने पति और उसकी प्रेमिका को अपने गांव लौटने के लिए मना लिया. दोनों उसके साथ छपरा गांव लौटने के लिए तैयार हो गए. उन्होंने शबरी एक्सप्रेस पकड़ी और घर वापस आने लगे. लेकिन शायद सुलोचना का पति और उसकी प्रेमिका एक दूसरे से अलग होना ही नहीं चाहते थे. दोनों ने चलती ट्रेन में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की. 

दोनों पीड़ित अस्पताल में भर्ती

सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के मुताबिक, दोनों को इलाज के लिए तुरंत गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.  GRP ने बताया कि जब ट्रेन सिकंदराबाद पहुंच रही थी, तब सिरिश और नीलावेनी ने कथित तौर पर जहरीली चीज खा ली. कोच के अंदर उन दोनों को गिरते हुए देखकर दूसरे यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचित किया.

रेलवे पुलिस ने तुरंत दोनों पीड़ितों को इमरजेंसी मेडिकल केयर के लिए हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. अधिकारी उनकी हालत पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. सिकंदराबाद GRP ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana News, Hyderabad News, Attempt To Suicide, Love Affair, Extra Marrita Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com