- कर्नाटक में शख्स ने अफेयर के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी
- उसने पत्नी भाग्यश्री को पहले लकड़ी के डंडे से पीटा और फिर उसे फांसी पर लटका दिया
- उसने रस्सी पर तड़पती पत्नी को उसके माता-पिता को वीडियो कॉल पर दिखाया
जिसके साथ सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं, उसी पत्नी को ऐसी मौत दी कि देखने और सुनने वालों की भी रूह कांप उठे. मामला कर्नाटक के बागलकोट का है. प्रणीण नाम के शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है. सिर्फ शक के चलते उसने अपनी 23 साल की पत्नी भाग्यश्री को ऐसी खौफनाक मौत दी कि जिसकी कल्पना भी करना आसान नहीं. प्रवीण जिगलूर ने कथित तौर पर पत्नी भाग्यश्री को पहले लकड़ी के डंडे से पीटा और फिर अपने हाथों से उसे फांसी पर लटका दिया.
फांसी पर तड़ती पत्नी को मां-बाप को दिखाया
पति का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने फांसी पर लटकती पत्नी का तड़पते हुए वीडियो बनाया. वीडियो इतना भयावह था कि एक जिम्मेदार मीडिया चैनल होने के नाते NDTV इसे दिखा नहीं सकता. रस्सी पर लटकी महिला तड़पती रही, वह हर एक सांस लेने के लिए लगातार संघर्ष कर रही थी. लेकिन उसके पति तो जरा भी तरस नहीं आया. आरोपी पति ने कथित तौर पर पत्नी के माता-पिता को वीडियो कॉल कर यह भयानक मंजर देखने पर मजबूर किया. पुलिस का कहना है कि बाद में उसने यह वीडियो कई लोगों के साथ शेयर भी किया.
साथ रहेंगे कहकर ससुराल से लाया और हत्या कर दी
दिल दहला देने वाली यह घटना रविवार शाम बिलागी तालुक के गलागली गांव की है. पुलिस के मुताबिक, प्रवीण और भाग्यश्री के बीच लगातार झगड़ा होता था. जिसकी वजह से पत्नी भाग्यश्री करीब दो महीने पहले अपना ससुराल छोड़कर महालिंगपुर में अपने माता-पिता के साथ रहने आ गई थी. लेकिन प्रवीण उसके घर पहुंच गया. उसने भाग्यश्री और उसके माता-पिता को यह कहकर झांसे में ले लिया कि वह पत्नी संग अब शांति से रहेगा. हालांकि, घर लौटते ही उसी शाम उसने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.
सांसों के लिए संघर्ष, करती रही पत्नी
पत्नी एक-एक सांस के लिए तड़पती रही लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा. उसे एक बार भी ये ख्याल नहीं आया कि उसके साथ स्त जन्मों तक रहने की कसम खाई है. उसे तड़पते देख जैसे उसके दिल को सुकून मिल रहा था. एक पल में उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.जिस जगह पर प्रवीण ने पत्नी भाग्यश्री को फांसी पर लटकाया, उसके पीछे दोनों के नाम दिखाई दे रहे थे जो उनकी शादी के समय लिखे गए थे. बिलागी पुलिस को जैसे ही महिला की हत्या की खबर मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-'कसाई बन गए थे...', दिल्ली पुलिस ने IB ऑफिसर की हत्या के दोषी ताहिर हुसैन के लिए मांगी मौत की सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं