विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2011

लोकपाल : समिति छोड़ने पर विचार कर रहे हेगड़े

हेगड़े ने कहा, मैं पहले इस बारे में अपने सहयोगियों से विचार-विमर्श करूंगा और उसके बाद इस बारे में फैसला करूंगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलूर: कर्नाटक के लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह लोकपाल विधेयक की संयुक्त मसौदा समिति में शामिल होने के अपने फैसले पर दोबारा विचार कर रहे हैं। हेगड़े भ्रष्टाचार निरोधक समिति के खिलाफ चल रहे निंदात्मक अभियान से व्यथित हैं। हेगड़े ने कहा, मैं पहले इस बारे में अपने सहयोगियों से विचार-विमर्श करूंगा और उसके बाद इस बारे में फैसला करूंगा। लोकायुक्त हेगड़े अपने लंबित कार्यों के कारण इस समिति में शामिल होने के ही अनिच्छुक थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के लिए पहचाने जाने वाले उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हेगड़े ने इस निंदात्मक अभियान के बारे में कहा, हर चीज बहुत खराब है, किस प्रकार पहले हजारे के खिलाफ और बाद में भूषण पिता-पुत्र के खिलाफ।  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल बिल, समिति, संतोष हेगड़े, Lokpal Bill, Hegde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com