लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति का गठन किया है.
नई दिल्ली:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति का गठन किया है और भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह को इसका अध्यक्ष नामित किया है.
अध्यक्ष ने 17वीं लोकसभा के कार्यकाल के 15 सदस्यीय समिति के लिए पांच सदस्यों को ऊपरी सदन से और नौ सदस्यों को निचले सदन से नामित किया है. लोकसभा सचिवालय ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘अध्यक्ष ने सत्यपाल सिंह को इस संयुक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है.''
इस बीच एक अन्य बुलेटिन में लोकसभा सचिवालय ने कहा कि अध्यक्ष ने महाराष्ट्र से राकांपा सांसद उदयनराजे भोसले का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Joint Committee, Post Of Profit