लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अब तक पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे फेज की वोटिंग हो चुकी है. सोमवार (13 मई) को चौथे फेज के लिए वोट डाले गए. चौथे फेज के साथ ही देश के आधे से ज्यादा लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. इसके साथ ही देश में अब तक 22 राज्यों में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. समझें 2024 के लोकसभा चुनाव की 4 फेज की वोटिंग का पूरा लेखा-जोखा:-
अब तक कितने सीटों पर हुई वोटिंग?
चौथे फेज के साथ देश में आधे से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव पूरा हो गया. देश में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं. 19 अप्रैल को पहले फेज में 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. 26 अप्रैल को दूसरे फेज में 12 राज्यों की 88 सीटों पर वोट डाले गए. 7 मई को तीसरे फेज में 11 राज्यों की कुल 93 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए. 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई. कुल मिलाकर अब तक देश की 379 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कराई जा चुकी है. अब पांचवें फेज में 49, छठे फेज में 58 और सातवें व आखिरी फेज में 57 सीटों पर मतदान होगा.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
Analysis: BJP के मिशन-80 के लिए OBC वोट बैंक कितना जरूरी? क्या SP-कांग्रेस की रणनीति बिगाड़ेगी काम
इन 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा चुनाव खत्म
चौथे फेज के साथ कई राज्यों में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है. उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, असम, दमन और दीव, दादरा व नगर हवेली, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश में चौथे फेज के साथ ही चुनाव प्रक्रिया खत्म हो गई.
इन राज्यों में लोकसभा की एक-एक सीटें
देश में सबसे कम लोकसभा सीट वाला पहला राज्य पूर्वोत्तर सिक्किम है. इस राज्य में सिर्फ एक लोकसभा सीट है, जो कि अनाारक्षित है. यहां पहले फेज में 19 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है. इसके बाद सबसे कम लोकसभा सीटों वाला दूसरे राज्य का नाम नागालैंड है. यहां भी सिर्फ एक लोकसभा सीट है और ये भी अनारक्षित है. नागालैंड में भी पहले फेज में ही वोटिंग हो गई. मिजोरम में भी एक लोकसभा सीट है, जो एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है. यहां भी 19 अप्रैल को वोटिंग प्रक्रिया कराई जा चुकी है.
अब तक किस राज्य में कितनी पर्सेंट हुई वोटिंग?
तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं. यहां कुल 69.72% वोटिंग हुई. उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें आती हैं. यहां 57.22% वोटिंग हुई. केरल की सभी 20 सीटों पर एक ही फेज में वोटिंग हुई. मतदान प्रतिशत 71.27 रहा. गोवा की 2 लोकसभा सीटों पर 75.20% मतदान रिकॉर्ड हुआ. अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की 2 सीटें हैं. यहां 77.68% वोटिंग हुई. नागालैंड की एकमात्र सीट पर 57.73% वोट डाले गए. मिजोरम की एकमात्र सीट पर 56.87% मतदान हुआ.
सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट पर 79.88% वोटिंग
सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट पर 79.88% वोटिंग दर्ज हुई. मेघालय की 2 सीटों पर 76.60% मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 3 फेज में वोटिंग कराई गई. पहले फेज में 68.29%, दूसरे फेज में 76.24% और तीसरे फेज में 71.06% वोटिंग हुई. असम की 14 लोकसभा सीटों पर भी 3 फेज में वोटिंग हुई. असम में पहले फेज में 78.25%, दूसरे फेज में 81.17% और तीसरे फेज में 81.71% वोटिंग हुई.
मणिपुर की 2 सीटों पर दो फेज में वोटिंग
मणिपुर की 2 सीटों पर दो फेज में वोटिंग कराई गई. पहले फेज में 76.10% और दूसरे फेज में 84.85% वोटिंग हुई. त्रिपुरा की 2 सीटों पर भी दो फेज में वोटिंग कराई गई थी. पहले फेज का मतदान प्रतिशत 81.48% और दूसरे फेज का 80.36% रहा. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए दो फेज में वोटिंग कराई गई. पहले फेज में 57.65 और दूसरे फेज में 65.05 फीसदी मतदान हुआ. कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर भी दो फेज में मतदान संपन्न कराए गए. पहले फेज में 69.56 और दूसरे फेज में 70.41 फीसदी वोट डाले गए थे.
चौथे फेज तक किस राज्य में सबसे ज्यादा और किस राज्य में सबसे कम मतदान?
-पहले फेज में सबसे ज्यादा त्रिपुरा (80%) में वोटिंग हुई. बिहार में सबसे कम 48% वोट पड़े.
-दूसरे फेज में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 78.63% वोटिंग हुई. महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 54% के आसपास मतदान हुआ.
-तीसरे फेज में सबसे ज्यादा मतदान असम (81.71 प्रतिशत) में हुआ. सबसे कम 57.34 प्रतिशत मतदान यूपी में हुआ.
-चौथे फेज में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल (75.66%) वोटिंग हुई. सबसे कम वोटिंग जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड हुआ. यहां 35.75% वोटिंग हुई.
In-depth : ऐसे तो नहीं हरा पाएंगे मोदी को! कांग्रेस की रणनीति पर उठ रहे सवाल
लोकसभा चुनावों के साथ किन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव?
लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव कराए गए.
सिक्किम की 32 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान कराया गया. अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जा चुके हैं. आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर 13 मई को वोटिंग हुई. ओडिशा की 147 सीटों पर 4 फेज में विधानसभा चुनाव पूरा होना है. 13 मई को पहले फेज की वोटिंग हुई. 20 मई को दूसरे फेज की, 25 मई को तीसरे और 1 जून को चौथे फेज की वोटिंग होगी.
4 राज्यों में किसका किसके साथ मुकाबला?
ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) की सरकार है. यहां बीजेपी सीधे मुकाबले में है. नवीन पटनायक यहां साल 2000 से मुख्यमंत्री हैं. आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के नेता जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं. यहां पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP), एक्टर पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. जबकि सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार है. बीजेपी गठबंधन में है. इसके अलावा स्थानीय पार्टियां भी चुनाव में उतरी हैं.
चौथे चरण में वोटिंग की रफ्तार किसे दे रही टेंशन, जानें कहां कितना पड़ गया वोट, Full List
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं