मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की शूटिंग रेंज को देश की सबसे समृद्ध रेंज माना जाता है. यहां खिलाड़ियों की फरफॉर्मेंस तो आपने देखी होगी. भोपाल के शूटिंग रेंज की तरह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मैदान में मध्य प्रदेश की 29 सीटों का शूटिंग रेंज भी कम दिलचस्प नहीं है. एमपी के चुनावी गेम में 29 में से 28 सीटों पर BJP के शूटर (उम्मीदवार) तैनात हैं. सिर्फ छिंदवाड़ा में कांग्रेस (Congress) निशाना साध पाई है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की 'कोचिंग' में BJP इस बार 29 में से 29 टारगेट को हिट कर पाएगी? या कॉम्पीटिशन में बने रहने के लिए कांग्रेस कोई 'सरप्राइज' देगी.
एमपी शूटिंग रेंज 2024
BJP का टारगेट - 29 सीट
कांग्रेस का टारगेट- 29 सीट
एमपी शूटिंग रेंज के मुख्य शूटर
टीम BJP: पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया.
टीम कांग्रेस : सांसद राहुल गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
BJP का टारगेट और स्कोर?
शुरुआत 2009 के लोकसभा चुनावों से करते हैं. टीम BJP ने 29 में से 16 सीटें जीतीं. 44% वोट मिला.
2014 के लोकसभा चुनाव में टीम BJP ने 27 सीटें जीती. 54% वोट शेयर रहा.
2019 के इलेक्शन में टीम BJP के सभी शूटरों ने शानदार परफॉर्मेंस दी. टीम ने 29 में से 28 सीटों को हिट किया. वोट शेयर 58% हो गया.
कांग्रेस का चुनावी टारगेट और स्कोर?
2009 के लोकसभा चुनावों में टीम कांग्रेस ने 29 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की. वोट शेयर 40 फीसदी रहा. एक सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गईं. 2014 के लोकसभा चुनावों में टीम कांग्रेस ने 29 में से सिर्फ 2 सीटें जीती. 35 फीसदी वोट मिला. 2019 के इलेक्शन में कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर सिमट गई. वोट शेयरर 35 फीसदी ही रहा.
Analysis: BJP या कांग्रेस... मुसलमानों का सच्चा 'हमदर्द' कौन? क्या वाकई बदल रहा है मुस्लिम वोटिंग पैटर्न
छिंदवाड़ा में कांग्रेस का परफेक्ट स्कोर
मध्य प्रदेश की 29 सीटों में पिछले तीन लोकसभा चुनावों को देखें, तो कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा में भी परफेक्ट स्कोर कर पाई है. यहां BJP अब तक सेंध नहीं लगा पाई है. हालांकि, अब धीरे-धीरे इस सीट पर BJP का स्कोर भी बेहतर होता जा रहा है. 2009 में BJP को 35% वोट मिला. 2014 में 40% वोट मिला. 2019 के इलेक्शन में 44% वोट मिला.
BJP टारगेट हिट करने में चूकी तो कांग्रेस को होगा फायदा
साफ है कि एमपी के चुनावी गेम में BJP टॉप परफॉर्मर है. लेकिन कहते हैं सबसे अच्छे खिलाड़ी को लेकर कुछ आशंकाएं भी रहती हैं. अगर BJP 2024 के चुनावी गेम में टारगेट पर सटीक निशाना लगाने से 5% भी चूकी, तो गेम में कांग्रेस को फायदा मिल सकता है.
मध्य प्रदेश में अगर BJP 5% भी चूकी, तो उसे 2 सीटों का नुकसान होगा. ये 2 सीटें कांग्रेस के खाते में जुड़ जाएंगी. यानी उसके पास 3 सीटें हो जाएंगी. इसी तरह अगर टीम BJP निशाने से 10% चूकी, तो उसे 9 सीटों का नुकसान होगा. कांग्रेस के हिस्से में 10 सीटें आ जाएंगी.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
क्या एमपी शूटिंग रेंज का चैंपियन बनने के लिए BJP छिंदवाड़ा को साध पाएगी? इसके जवाब में राजनीति विश्लेषक अमिताभ तिवारी कहते हैं, "छिंदवाड़ा में अचूक निशाने के लिए BJP पिछले दो चुनावों से कर रही है. पार्टी के वोट शेयर में चुनाव दर चुनाव काफी इजाफा भी हुआ है. BJP 32-33 फीसदी से 44-45 फीसदी वोट शेयर तक पहुंच चुकी है. 2014 में छिंदवाड़ा में जीत का मार्जिन 1 लाख 20 हजार था. पिछले चुनाव में ये सिर्फ 35 हजार वोट रह गया है. लोकसभा चुनाव के हिसाब से देखें, तो 35 हजार वोट का मार्जिन कोई बड़ा मार्जिन नहीं होता है. कई कांग्रेसी नेताओं ने इस दौरान BJP का दामन थाम लिया है. लिहाजा BJP को उम्मीद है कि शायद वो इस बार छिंदवाड़ा में सेंध मारने में कामयाब हो जाएगी."
"धैर्य जवाब दे रहा..." : अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मीदवार की घोषणा के लिए धरने पर बैठे
मनीषा प्रियम कहती हैं, "छिंदवाड़ा से इसबार कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान में हैं. लेकिन BJP की बढ़ती ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार कमलनाथ का पूरा परिवार, परिवार की महिलाएं सामने आकर कांग्रेस के लिए वोटिंग की अपील कर रही हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या कमलनाथ के परिवार की गुहार पर वोटर गौर करेंगे या मोदी की गारंटी को चुनेंगे."
Analysis: सुस्ती या ओवर कॉन्फिडेंस? NDA के कब्जे वाली 20 सीटों पर सबसे कम वोटिंग से किसे नफा-नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं