आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चंद्रबाबू नायडू को जीत की बधाई दी. इस पर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पीएम मोदी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर बधाई दी.
चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर लिखा, ''पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. मैं आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से आपको लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत पर बधाई देता हूं. आंध्र प्रदेश के लोगों ने हमें एक उल्लेखनीय जनादेश दिया है. यह जनादेश हमारे गठबंधन में उनके विश्वास और राज्य के लिए उसके दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है. हम अपने लोगों के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश का पुनर्निर्माण करेंगे और उसका गौरव बहाल करेंगे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने लिखा, ''आंध्र प्रदेश ने एनडीए को असाधारण जनादेश दिया है. मैं राज्य की जनता को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण और आंध्र प्रदेश भाजपा को इस जोरदार जीत के लिए बधाई देता हूं.''
बता दें कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव टीडीपी, भाजपा और जनसेना पार्टी ने मिलकर लड़ा. नतीजों में राज्य की 174 विधानसभा सीटों में से चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी को 134 आगे चल रही है. वहीं, जनसेना पार्टी 21 और भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है.
वहीं, जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 12 सीटें मिली है. 5 साल बाद चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर राज्य की सत्ता में कमबैक करने जा रहे हैं. इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी टीडीपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें:-
I.N.D.I.A. ने देश को दिया एक नया विज़न : राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं