लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election Results 2024) के बाद एनडीए ने बहुमत जरूर हासिल कर लिया है, लेकिन इंडिया गठबंधन की सीटों में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है. चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) ने देश को एक नया विजन दे दिया है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी ने यह चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ा था, बल्कि सीबीआई और ईडी के खिलाफ हम लड़े थे. उन्होंने कहा कि इन सभी संस्थाओं को मोदी सरकार ने डराया और धमकाया. साथ ही कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने की है.
उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग में हिंदुस्तान की जनता थी, जो अपने संविधान के लिए खड़े होकर लड़ जाएगी. मुझे भरोसा था और यह सच साबित हुआ. बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं. आपने संविधान को बचाने के पहला और सबसे बड़ा कदम ले लिया है."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सब नेताओं ने इस चुनाव में दो-तीन चीजें कीं. सबसे पहले हमने इंडिया गठबंधन के साथियों का सम्मान किया. हमने जहां भी चुनाव लड़ा, हम एक होकर लड़े. इंडिया गठबंधन ने एक नया विजन दे दिया है.
भरोसा था कि जनता आगे आएगी : राहुल गांधी
उन्होंने कहा, "जब इन्होंने हमारा बैंक एकाउंट सीज किया, मुख्यमंत्री को जेल भेजा, मुझे भरोसा था कि जनता आगे आएगी. संविधान को बचाने का कदम उठा लिया है."
उन्होंने कहा कि हमने अपने सहयोगियों का सम्मान किया. सब साथ मिलकर लड़े. हमारा प्रदर्शन गरीबी और आरक्षण पर सरकार के रुख के खिलाफ रहा है.
कमजोर लोगों ने संविधान बचाया : राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि मैं सबको धन्यवाद दूंगा. संविधान को बचाने का काम सबसे गरीब लोगों ने किया है. आदिवासी और कमजोर लोगों ने संविधान को बचाया है.
उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ कल मीटिंग करेंगे और उसके बाद सरकार बनाने या दूसरे मुद्दे पर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि कल इंडिया गठबंधन की मीटिंग में जो फैसला लिया जाएगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा.
UP की जनता ने कमाल कर दिया : राहुल गांधी
साथ ही उन्होंने कहा कि मैं रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से जीता हूं. रायबरेली और वायनाड की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद. सीट छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पूछुंगा और फिर फैसला करूंगा.
अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हार गई है. राहुल गांधी ने अमेठी में कांग्रेस की जीत पर कहा, "किशोरीलालजी 40 साल से अमेठी से जुड़े हैं, उनकी जीत निश्चित थी. अच्छी जीत मिली है. मैं उनको धन्यवाद देना चाहता हूं.
उत्तर प्रदेश की जनता को कहना चाहूंगा कि आपने कमाल कर दिया. आपने संविधान की रक्षा की है. इसमें मेरी बहन प्रियंका का भी काम है.
ये भी पढ़ें :
* राहुल को जीती बाजी हारना आता है! न करते वो जिद तो आज बन सकती थी सरकार
* Amethi Seat Result: राहुल ने छोड़ी, पर कांग्रेस के किशोरी ने जीत ली अमेठी, जानें स्मृति को हारने वाले ये नेता हैं कौन?
* Lok Sabha Election Result:बीजेपी के '400 पार'के नारे का क्या हुआ? विपक्ष ने कैसी रोकी एनडीए की रफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं