- ऐसा प्रचार कभी नहीं देखा- आजम खान
- 'बालाकोट की वजह से बीजेपी को कुछ मिले जाएगा'
- हमारे पास पीएम पद के लिए कई कैंडिडेट
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी आजम खान चुनाव के दौरान जयप्रदा को लेकर की गई टिप्पणी में घिरते नजर आए थे. इतना ही नहीं भड़काऊ भाषण के मामले में उन पर चुनाव प्रचार पर भी प्रतिबंध लगा दिया था और उनको दो-दो नोटिस भी झेलने पड़ गए. रामपुर के जिलाधिकारी आजेन्य कुमार सिंह ने उस समय बताया ''आजम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (किसी स्त्री की मर्यादा का अनादर करने के आशय से कोई अश्लील शब्द कहना या हावभाव प्रकट करना) और कुछ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है.'' निर्वाचन आयोग ने जयाप्रदा के बारे में रविवार को दिये गये खान के आपत्तिजनक बयान को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन माना और कड़ी फटकार लगायी. साथ ही अगले तीन दिन तक प्रचार करने से रोक दिया है. फिलहाल रामपुर में दूसरे चरण में ही मतदान हो गया था और अब 23 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है. इन्हीं सब मुद्दों पर हमारे सहयोगी शारिख खान ने आजम खान से खास बातचीत की है.
सवाल- इस तरह का चुनाव प्रचार क्या कभी आपने देखा था?
जवाब- मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी में नहीं देखा और अपने बड़ों से सुना भी नहीं. ये प्रचार था ही नहीं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सवाल- इस बार आपको क्या लगता है? 23 को लेकर बेचैनी है, आज़म खान का क्या टेक है?
जवाब- हम चार बार सरकार में रहे और हर बार अगली सरकार वापस नहीं आई. लेकिन हम यहीं समझते रहे कि हमारी सरकार पहले से ज्यादा मज़बूती से वापस आ रही है. ये ख्वाब तो हर सरकार वाला देखता है. अगर मोदी जी देख रहे हैं तो उनकी गलती नहीं है.
सवाल- हम ये जानना चाहते है कि आज़म खान जब बोलते हैं तो विवाद क्यों हो जाता है?
जवाब - इसलिए कि सच बोलता हूं क्या गलती करता हूं.
सवाल- एक महिला पर बयान देने का आरोप आप पर लगा.
जवाब- मेरा ये स्तर भी नहीं हो गया और जहां तक मेरी ज़िंदगी का एक लंब सियासत और शराफत का सफर है, मैं बच्चियों के लिए चार स्कूल चलाता हूं. एक युनिवर्सिटी चलाता हूं. दो दिन तक मेरी मरी मां को गालियां दी गईं. मेरे बाप को गालियां दी गईं. कौन सी गंदी बात है जो मेरे बारे में नहीं कहा गया.
सवाल- क्या बालाकोट का असर पड़ा है?
जवाब - ये जो कुछ मिलेगा उसी की वजह से मिलेगा.
सवाल- अगर विपक्ष सरकार बनाने में कामयाब रहा तो पीएम कौन होगा?
जवाब- देखिए इसके लिए आपको इतनी जल्दी क्यों है. हमारे पास कई पीएम कैंडिडेट हैं उनमें से चुनेंगे. बीजेपी के पास तो कोई है ही नहीं, अलावा चाय और पकौड़े के.
सवाल- क्या कांग्रेस ने यूपी में गठबंधन को नुकसान पहुचाया है?
जवाब - नुकसान तो ज़हिर है. अगर चार वोट भी कटे हैं तो नुकसान पहुंचा है. इस नुकसान कि शुरुआत कांग्रेस ने एमपी और राजस्थान से की थी. अगर थोड़ा सा दिल बड़ा किया होता तो.. देखिए कांग्रेस कि ज़हनियत (सोच) भी यही है कि वो चाहते हैं कि सिर्फ हम.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं