दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए आज मतदान हुआ. दिल्ली के सभी 250 वार्डों में शाम 5:30 बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है. कई मतदान केंद्रों पर 5:30 बजे से ठीक पहले आए मतदाताओं से भी वोटिंग कराई गई. मतदान का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, लेकिन मतदान प्रतिशत पिछली बार से कम रहने की संभावना है. पिछली बार 2017 में करीब 54 फीसदी मतदान हुआ था. सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5.30 बजे तक चला. नगर निगम चुनाव के नतीजे सात दिसंबर को सामने आएंगे. इस बार त्रिकोणीय मुक़ाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है. एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. MCD को 1958 में स्थापित किया गया था. 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान इसे तीन हिस्सों उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में बांट दिया गया था हालांकि इस साल फिर से तीनों को एक कर दिया गया है. एमसीडी में बीजेपी 15 साल से काबिज़ है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
MCD Elections 2022, Delhi Civic Body, AAP, BJP, MCD Voting