विज्ञापन
30 minutes ago
नई दिल्ली:

इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो चुकी है.  20 फरवरी तक चलने वाली इस समिट के साथ ही भव्य AI एक्सपो भी आयोजित हो रहा है. दुनिया भर से 65 देशों की भागीदारी और 600+ स्टार्टअप्स की मौजूदगी ने इस इवेंट को टेक सेक्टर का बड़ा ग्लोबल प्लेटफॉर्म बना दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन किया. उनके संबोधन के बाद आज समिट के दूसरे दिन कई अहम घोषणाओं और नई AI इनिशिएटिव्स की उम्मीद है. टेक इंडस्ट्री की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार AI पॉलिसी, डेटा गवर्नेंस और स्टार्टअप सपोर्ट को लेकर क्या नए कदम पेश करती है.

उधर दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव के संकेत हैं. फरवरी में असामान्य गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आज की हल्की बारिश राहत की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. 

Live Updates: 

रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने संत और आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया है. अमित शाह ने कहा कि परमहंस के उच्च आदर्श और दूरदर्शी विचार हर आयु-वर्ग के लोगों के लिए सदैव प्रेरणीय रहेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा, "अध्यात्म और सत्यनिष्ठ जीवन के माध्यम से विश्वबंधुत्व का संदेश देने वाले रामकृष्ण परमहंस जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को एक नई दिशा दी. उनके उच्च आदर्श और दूरदर्शी विचार हर आयु-वर्ग के लोगों के लिए सदैव प्रेरणीय रहेंगे."

दुनिया के कई हिस्सों में अचानक बंद हो गया YouTube, सोशल मीडिया पर शिकायतों की आयी बाढ़

दुनिया के कई हिस्सों में बुधवार को  YouTube अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स ने शिकायतों की बाढ़ ला दी. #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा और लोग तरह-तरह के अनुभव साझा करने लगे. कई देशों में यूज़र्स ने बताया कि वीडियो चल नहीं रहे, होमपेज लोड नहीं हो रहा और ऐप खुद‑ब‑खुद बंद हो जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट

 सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. सोने-चांदी में निवेश करनेवालों के लिए फिलहाल अच्‍छा मौका है. गोल्‍ड और सिल्‍वर दोनों के भाव गिरे हैं. MCX की बात करें तो अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,800 रुपये के भाव पर आ गया है, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.30 लाख रुपये/किलो के भाव के आसपास बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Rain Alert: बादल छाए, बारिश आएगी और ओले भी पड़ेंगे

Weather News: दिल्ली एनसीआर में आज बारिश के आसार हैं.फरवरी में ही तेज गर्मी झेल रहे पूरे इलाके को हल्की बरसात से राहत मिल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक रेन अलर्ट है. राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मैदानी इलाकों में दिन भर रिमझिम बारिश होने के संकेत हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में निवेश कर रही है सरकार : अधिकारी

सरकार ने एआई प्रणालियों को भारतीय डेटा पर आधारित बनाने और पूर्वाग्रह से संबंधित चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में निवेश किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि स्वायत्तता बहुत महत्वपूर्ण है. भारत को ऐसे एआई मॉडल की जरूरत है, जिनका नियंत्रण पूरी तरह भारत के पास हो और किसी अन्य देश के पास इसे रोकने या बदलने का अधिकार न हो.

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एआई क्षेत्र में भारत की ताकत पर जताया गर्व

 नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो 2026 में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने एआई क्षेत्र में भारत की ताकत पर गर्व जताया.  अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के आयोजन पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं जल्द ही एक सेशन में जाऊंगी और आप सभी के साथ वापस आऊंगी. मैं एआई समिट के लिए एक भारतीय होने के नाते बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं."

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com