नई दिल्ली: नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1200 से अधिक हो गई. हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचावकर्मी हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं. मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने शनिवार तक इस क्षेत्र में तेज बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मेयर और कलेक्टर से बात की और शहर में बाढ़ से जुड़े हालात का जायजा लिया. उन्हें राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी गई. पीएम मोदी ने उनसे कहा कि वे यह पक्का करें कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो.
All Live Updates...
LIVE: आप नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत
आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिल गई है. अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उनको जमानत दे दी है. इसे लेकर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने खुशी जताई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर, सत्यमेव जयते लिखा है.
LIVE: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला कार्यभार
अयोध्या के राम मंदिर के प्रशासनिक ढांचे में आज से एक नया अध्याय शुरू हो गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंच गए हैं और उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है. अब राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधन कार्यों को नई व्यवस्था के तहत ही आगे बढ़ाया जाएगा.
#WATCH | Ayodhya | Air Marshal Jeetendra Mishra (Retd), the first CEO of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Ayodhya, arrives at the Trust's office pic.twitter.com/168e5g2hZq
— ANI (@ANI) September 3, 2026
LIVE: मायावती ने कहा- आकाश आनंद को परिपक्व होने की जरूरत
मायावती ने आज एक बड़ी बैठक में कहा कि आकाश आनंद अभी परिपक्व नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीएसपी नेता को और परिपक्व होने की जरूरत है. मायवती ने कहा कि जबतक आकाश आनंद और अधिक परिपक्व नहीं हो जाते उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी.
LIVE: जालंधर में गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग
जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं.
LIVE: तमिलनाडु से केरल तक ड्रग्स नेटवर्क पर ED की बड़ी कार्रवाई
नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. ड्रग्स की तस्करी से हुई कमाई को हवाला, बैंक खातों, संपत्तियों और दूसरे माध्यमों से खपाने के आरोपों की जांच के तहत तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में कई ठिकानों पर PMLA के तहत छापेमारी चल रही है. जांच का फोकस ड्रग्स से कमाए गए पैसे यानी का पूरा नेटवर्क तलाशने और उससे बनाई गई संपत्तियों का पता लगाने पर है.
LIVE: पीएम मोदी ने वाराणसी में वाराणसी के मेयर और डीएम से बाढ़ के हालातों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मेयर और कलेक्टर से बात की और शहर में बाढ़ से जुड़े हालात का जायज़ा लिया. उन्हें राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। पीएम मोदी ने उनसे कहा कि वे यह पक्का करें कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो.
LIVE: पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने शनिवार तक इस क्षेत्र में तेज बारिश का अनुमान लगाया है. अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है.
LIVE: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1200 के पार
नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1200 से अधिक हो गई. हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचावकर्मी हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.