विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley) का 66 साल की उम्र में निधन हो गया. उनको बीते 9 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था. उस समय उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. कुछ साल पहले ही उनकी बैरियाट्रिक सर्जरी की गई थी. जेटली (Arun Jaitley) की हालत बीते शुक्रवार को ही बिगड़ गई थी. उनको सांस लेने में तकलीफ थी और उन्हें नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. उनका बीते गुरुवार को डायलसिस किया गया था. 

 66 साल की उम्र में अरुण जेटली का निधन- Live Updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Arun Jaitley, AIIMS, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com