भाजपा ने एक बार फिर गांधी परिवार पर तंज कसा है. कांग्रेस संगठन में हुए फेरबदल पर भारतीय जनता पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा को कोई ‘पोर्टफोलियो' (प्रभार) नहीं दिया जाना कांग्रेस में गांधी परिवार के गैर जिम्मेदार होने की तरह है. इसे राहुल गांधी के ‘प्रतिद्वंद्वी खेमे' के लिए एक मौके के तौर पर देखा जाना चाहिए. कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करते हुए कुमारी सैलजा और प्रियंका गांधी वाद्रा को छत्तीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया है और उनके स्थान पर क्रमश: सचिन पायलट और अविनाश पांडे को दोनों राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया आयी है.
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम में प्रियंका गांधी बतौर महासचिव बरकरार हैं, हालांकि उन्हें फिलहाल किसी प्रदेश का प्रभार या कोई अन्य जिम्मेदारी नहीं दी गई है. बयान में कहा गया है कि सैलजा को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "प्रियंका वाद्रा को कोई पोर्टफोलियो (प्रभार) नहीं दिया जाना कांग्रेस में गांधी परिवार के गैर-जिम्मेदार होने की तरह है. इसे राहुल गांधी के प्रतिद्वंद्वी खेमे के लिए पदोन्नति और हाथ आये एक मौके के रूप में देखा जाना चाहिए."
Priyanka Vadra not being given a portfolio is in line with Gandhis being unaccountable in the Congress. It should seen as an elevation and a shot in the arm for Rahul Gandhi's rival camp.
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 23, 2023
कांग्रेस में लोकसभा चुनाव से पहले कई फेरबदल किये जा रहे हैं. कई नेताओं का पोर्टफोलियो बदला गया है. वहीं, राहुल गांधी एक बार फिर 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं