पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार शाम को अनुशासनात्मक आधार पर यादवपुर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बुद्धदेव साव को पद से हटा दिया. राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्यपाल बोस राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं. यह निर्णय विश्वविद्यालय के रविवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर लिया गया.
अधिकारी ने बताया कि बोस ने कार्यवाहक कुलपति के खिलाफ मिली कई शिकायतों की जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित की है. अधिकारी ने से कहा, "कुलाधिपति ने उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर यादवपुर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बुद्धदेव साव को हटाया है. कुलाधिपति ने कहा कि किसी भी कुलपति को आदेशों की अवहेलना करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ही हमारी अंतिम उम्मीद है. साव के खिलाफ उनके कार्यालय को मिली कई शिकायतों की जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित की गई है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गणित के प्रोफेसर साव को इस साल अगस्त में यादवपुर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के रूप में नामित किया गया था. अधिकारी ने कहा कि रविवार को होने वाले दीक्षांत समारोह को ‘अनधिकृत' बताते हुए बोस ने समारोह के लिए खर्च की गयी धनराशि को साव तथा अन्य आयोजकों के वेतन से वसूलने का निर्णय लिया है.
राज भवन के अधिकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोपों पर यादवपुर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रमुख ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, राज्य के मंत्री ब्रत्य बासु ने शनिवार को राज भवन पर राज्य में उच्च शिक्षा का माहौल खराब करने का आरोप लगाया.
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री बासु ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मुझे मीडिया में आयी खबरों से पता चला है कि राज्यपाल ने यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति की शक्तियों का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत प्रोफेसर को हटा दिया है. ऐसा लगता है कि वह राज्य में उच्च शिक्षा के माहौल को नष्ट करने पर तुले हुए हैं."
ये भी पढ़ें :-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं