- तमिलनाडु में कांग्रेस के बाद CPI, CPM और VCK ने TVK प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन दिया है
- टीवीके प्रमुख विजय इस सप्ताह सरकार गठन को लेकर तीसरी बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे
- 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार बनाने का दावा किया है
तमिलनाडु में कांग्रेस के बाद सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने भी टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की बात कही है. सूत्रों के मुताबिक तीनों पार्टियां विजय को सीएम बनाने के लिए समर्थन कर रही हैं. इसके बाद टीवीके प्रमुख विजय सरकार गठन के संबंध में आज शाम फिर से तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने वाले हैं.
तमिलनाडु सरकार गठन: वीसीके और वामपंथी समर्थन के बाद टीवीके की स्थिति कैसी है?
- टीवीके - 107
- कांग्रेस - 5
- सीपीआई- 2
- सीपीएम - 2
- वीसीके - 2
- कुल- 118

विजय की अपील पर चर्चा के लिए माकपा की बैठक
इससे पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा था कि वो शुक्रवार को इस बात पर निर्णय लेगी कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देना है या नहीं. पार्टी ने इसके लिए एक बैठक बुलाई थी, जिसमें विजय की पार्टी की ओर से की गई अपील पर निर्णय लेने के लिए चर्चा की गई.
टीवीके ने राज्य में 'एक नई धर्मनिरपेक्ष' सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का अनुरोध किया था. माकपा ने विधानसभा चुनाव में दो सीट जीती हैं.

वीसीके अध्यक्ष थिरुमावलवन
वीसीके अध्यक्ष थिरुमावलवन की पार्टी नेताओं से चर्चा
विदुथलई चिरुथयगल काची (वीसीके) के अध्यक्ष थिरुमावलवन ने भी कहा था कि तमिलनाडु में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात पर पार्टी अपना आधिकारिक रुख वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद घोषित करेगी. थिरुमावलवन ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु जनादेश आने के बाद राज्य में सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता पर चर्चा करने के लिए वीसीके की उच्चस्तरीय समिति की बैठक हो रही है.
वीसीके प्रमुख ने कहा कि हालांकि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उनके पास स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार है, लेकिन आधिकारिक रुख घोषित करने से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय और भावनाओं को समझना उनकी जिम्मेदारी है.
इसे भी पढ़ें: सिनेमा में नायक तो राजनीति में 'जन नायक' बने विजय की पार्टी TVK का क्या है मतलब, क्या है इसकी आइडियोलॉजी?
इसे भी पढ़ें: दशकों में पहली बार... अभिनेता से नेता और अब CM तक का सफर, आंकड़ों में समझें कितनी बड़ी है विजय की विक्ट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं