विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्रीय मंत्रालय और दिल्ली AIIMS के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कई राज्यों में सराकरी कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई है. अब केंद्र सरकार ने भी मंत्रालय से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है.

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्रीय मंत्रालय और दिल्ली AIIMS के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

भारत-पाकिस्तान के बीच हालात जंग जैसे हो रहे हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के 9 ठिकाने तबाह किए. जिसके जवाब में पाकिस्तान भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश कर चुका है. सीमाई इलाकों में लगातार गोलीबारी हो रही है. देश में मॉकड्रिल, ब्लैक आउट जैसी चीजें भी हो रही हैं. जंग जैसे इन हालातों के बीच कई राज्यों ने स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं. सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई है. अब इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने मंत्रालय से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है.  

संचार मंत्रालय ने अपने सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किए है. सभी अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल और दूसरे संचार माध्यम से बने रहने की बात कही गई है. साथ ही ज़रूरत पड़ने पर तत्काल छुट्टी वाले दिन भी बुलाया जा सकता है. साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज और मेल को खोलते वक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.

साथ ही दिल्ली एम्स ने सभी कर्मचारियों का छुट्टियां रद्द कर दी गई. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार अब अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को चिकित्सा आधार को छोड़कर स्टेशन अवकाश सहित किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी.

 इसके अलावा, पहले से स्वीकृत छुट्टी, यदि कोई हो, रद्द कर दी गई है और छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है. केंद्रीय मंत्रालय से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई. 

खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Pakistan Attack, India Pakistan Attack News, India-Pakistan Tension, India-Pakistan Tensions, Leave Canceled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com