विज्ञापन

'खुद ही छोड़ दें बंगाल...' घुसपैठियों से अमित शाह की अपील, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर फेंसिंग पर कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें बीएसएफ को जमीन सौंपना और बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग तेज करना शामिल है, ताकि घुसपैठ पूरी तरह रोकी जा सके.

'खुद ही छोड़ दें बंगाल...' घुसपैठियों से अमित शाह की अपील, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर फेंसिंग पर कही ये बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
ANI
  • अमित शाह ने अवैध घुसपैठियों से स्वेच्छा से बंगाल छोड़ने की अपील की है ताकि कार्रवाई से बचा जा सके.
  • अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के दौरान रोजाना घुसपैठ होती थी, लेकिन अब लोग खुद ही लौटने लगे हैं.
  • बंगाल में भाजपा सरकार ने नजरबंदी केंद्र बनाए हैं, लेकिन सरकार चाहती है कि लोग स्वेच्छा से वापस जाएं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर घुसपैठियों से अपील की है कि पहचान अभियान शुरू होने से पहले वे स्वेच्छा से बंगाल छोड़ दें. उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुके हैं, वे खुद ही वापस लौट जाएं, क्योंकि यदि वे ऐसा करते हैं तो सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी.

अमित शाह ने कहा कि पहले ममता बनर्जी सरकार के दौरान रोजाना घुसपैठ की खबरें आती थीं, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और घुसपैठ करने वाले खुद ही लौटने लगे हैं. उन्होंने बताया कि शुभेंदु अधिकारी और बंगाल में भाजपा सरकार ने नजरबंदी केंद्र बनाए हैं. हालांकि, सरकार चाहती है कि लोग स्वेच्छा से वापस जाएं. उन्होंने भरोसा जताया कि पहचान अभियान शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में लोग खुद ही लौट जाएंगे और जो लोग स्वेच्छा से वापस जाएंगे, उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं होगा, बल्कि सरकार उनकी वापसी में मदद भी करेगी.

इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि बंगाल चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर बांग्लादेश सीमा पर अधूरी फेंसिंग का काम तेजी से पूरा किया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ सात दिनों में 600 हेक्टेयर जमीन बीएसएफ को सौंप दी और इसके साथ ही चिकन नेक क्षेत्र की 121 हेक्टेयर भूमि भी बीएसएफ को दे दी गई है, जो सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम कदम है.

ये भी पढ़ें : प्यार में धोखा, मंगेतर ने लिया बदला, जम्मू की सोशल मीडिया स्टार रोनिशा ने की जान देने की कोशिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com