विज्ञापन

हावड़ा में एक और डॉन की 'कच्छा-बनियान परेड', बंगाल की शुभेंदु सरकार का अपराधियों को सख्‍त संदेश!

बंगाल में अपराध पर काबू पाने के लिए बीजेपी सरकार ने नई रणनीति अपनाई है, जिसके तहत गिरफ्तार अपराधियों को उन्हीं इलाकों में अर्धनग्न हालत में घुमाया जा रहा है.

हावड़ा में एक और डॉन की 'कच्छा-बनियान परेड', बंगाल की शुभेंदु सरकार का अपराधियों को सख्‍त संदेश!
  • बंगाल की नई बीजेपी सरकार ने अपराध नियंत्रण और पुलिस में जनता का भरोसा बढ़ाने के लिए नई रणनीति अपनाई है.
  • अपराधियों को उनके अपराध क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से अर्धनग्न अवस्था में घुमाकर पुलिस ने सख्त संदेश दिया है
  • उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हावड़ा में गिरफ्तार अपराधियों को सड़कों पर बेबसी के साथ पेश किया गया.

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर रोज नए-नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं. राज्य की नई बीजेपी सरकार ने अपराध पर लगाम लगाने और जनता में पुलिस के प्रति भरोसा कायम करने के लिए एक अलग रणनीति अपनाई है. पुलिस अब कुख्यात अपराधियों को उन्हीं इलाकों में ‘परेड' करवा रही है, जहां कभी उनका खौफ चलता था.

अब उत्तरी हावड़ा में कुख्यात बदमाश आकाश सिंह, जिसे इलाके का ‘डॉन' माना जाता था, को सिर मुंडाकर बनियान और अंडरवियर में सड़कों पर घुमाया गया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे उन सभी स्थानों पर लेकर गई, जहां उसने कथित तौर पर अपराध किए थे. यह दृश्य लोगों के लिए चौंकाने वाला था, जिस शख्स से लोग नजरें मिलाने से डरते थे, आज वह सार्वजनिक रूप से बेबस दिखा.

पिछले कुछ दिनों में उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हावड़ा की सड़कों पर गिरफ्तार अपराधियों को अर्धनग्न अवस्था में घुमाते हुए देखा गया है. पुलिस इसे ‘संदेश अभियान' बता रही है, जिसका मकसद अपराधियों के मन में डर बैठाना और जनता के मन से भय निकालना है.

दक्षिण और मध्य हावड़ा में भी वही ‘फॉर्मूला'

संकराइल इलाके में शाहीन मोल्ला को भी इसी अंदाज में पेश किया गया, जिस पर एक विधायक के नाम पर उगाही का आरोप है. वहीं, चौरा बस्ती में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े शमीम अहमद ‘बड़े' को भी इसी तरह घुमाकर पुलिस ने कड़ा संदेश दिया.

डर से निकलकर बोलने लगे लोग

पहले इन अपराधियों का नाम सुनते ही लोगों में खामोशी और खौफ छा जाता था. लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है. सार्वजनिक रूप से अपमानित होते इन अपराधियों को देखने के बाद लोग खुलकर अपनी बात कहने लगे हैं और शिकायत दर्ज कराने आगे आ रहे हैं.

पुलिस का दावा- 'खौफ खत्म, भरोसा शुरू'

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का लक्ष्य सिर्फ अपराधियों को सबक सिखाना नहीं, बल्कि आम नागरिकों के मन से डर खत्म करना भी है. उनका दावा है कि इस पहल के बाद लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है.

ये भी पढ़ें : Iran-US War: ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं है: ट्रंप

लेखक के बारे में
img
Rittick Mondal
Principal Correspondent, Kolkata Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal BJP Government Crime Action, West Bengal Criminals Parade Police, Howrah Police Criminals Parade News, Akash Singh Howrah Don Parade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com