Mamata TMC News: "एक गंदा धर्म..." सनातन पर बयान देकर फंस गईं ममता? FIR दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. सिलीगुड़ी में उनके खिलाफ एक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. यह पूरा विवाद उनके पिछले साल ईद के मौके पर दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन पर हिंदू धर्म और सनातन धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

आरोप है कि ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि "जानबूझकर एक गंदा धर्म जुमला पार्टी ने बनाया है, जिसे हम नहीं मानते." इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों और विपक्ष में भारी आक्रोश है. शिकायतकर्ता का कहना है कि जब-जब हिंदू धर्म या भगवान का अपमान हुआ है, उन्होंने आवाज उठाई है. सिलीगुड़ी साइबर ब्रांच ने इस मामले में 4 अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

क्या यह बयान ममता बनर्जी की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ाएगा? इस पूरे विवाद और पुलिस के एक्शन की पूरी कहानी जानने के लिए यह वीडियो अंत तक देखें.