विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी समेत 10 बड़े गैंगस्टर आज पटियाला हाउस कोर्ट में हुए पेश, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Delhi News: जांच में खुलासा हुआ था कि यह गैंग जेल से ही आपराधिक सिंडिकेट चला रहा था और कारोबारियों समेत कई लोगों से वसूली करता था. वसूली से मिली रकम का इस्तेमाल हथियार और गोला-बारूद खरीदने में किया जाता था.

लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी समेत 10 बड़े गैंगस्टर आज पटियाला हाउस कोर्ट में हुए पेश, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
10 गैंगस्टरों की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी.
  • दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई समेत 10 गैंगस्टरों की पेशी हुई
  • अदालत ने जांच अधिकारी को बाकी दस आरोपियों को भी MCOCA केस में चार्ज ऑर्डर देने के निर्देश दिए हैं
  • लॉरेंस बिश्नोई और अन्य आरोपियों ने खुद को बेगुनाह बताया और ट्रायल की मांग की है
नई दिल्ली:

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई समेत10 गैंगस्टरों की गुरुवार को पेशी हुई. नॉर्थ इंडिया के कई बड़े गैंगस्टर एक साथ हुए अदालत में पेश हुए. इस दौरान वहां की सुरक्षा बहुत ही सख्त थी. पूरे पटियाला हाउस कोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. वहीं काला जठेड़ी समेत कई गैंगस्टरों की पेशी फिजिकल रूप से हुई. उनको पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इन 10 आरोपियों को MCOCA केस में पेश किया गया. इस दौरान सभी आरोपियों ने खुद को बेगुनाह बताते हुए ट्रायल की मांग की. वहीं अदालत ने जांच अधिकारी को बाकी 10 आरोपियों को भी चार्ज ऑर्डर देने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले कोर्ट  लॉरेंस बिश्नोई समेत 20 आरोपियों के खिलाफ MCOCA की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तय कर चुकी है.

Latest and Breaking News on NDTV

जांच में खुलासा हुआ था कि यह गैंग जेल से ही आपराधिक सिंडिकेट चला रहा था और कारोबारियों समेत कई लोगों से वसूली करता था. वसूली से मिली रकम का इस्तेमाल हथियार और गोला-बारूद खरीदने में किया जाता था, जिससे गैंग की गतिविधियां संचालित होती थीं. आज गैंगस्टरों को आरोप तय करने के मामले में साइन करने के लिए बुलाया गया था.

ये भी पढ़ें- जानें किसने बनाई है लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- हम इसके रिलीज होने के हक में नहीं https://ndtv.in/bollywood/who-made-lawrence-of-punjab-web-series-whom-lawrence-bishnoi-gang-not-in-favor-of-release-11410435

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Lawrence Bishnoi, Kala Jathedi, Patiala High Court, Gangster Appears In Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com