अंग्रेजों के जमाने की संसद भवन बहुत जल्द इतिहास में दर्ज हो जाएगी. नए संसद भवन के निर्माण का काम तकरीबन पूरा हो चुका है. ससंद भवन का हॉल बनकर तैयार है. नया संसद भवन कैसा है, इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. आंध्र प्रदेश बीजेपी ने नए संसद भवन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है.
नए संसद भवन (New Parliament Building) में लोकसभा फ्लोर का प्लान राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर रखा गया है.

नया भवन पुराने संसद भवन से 17,000 वर्ग मीटर बड़ा है. इसे 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह कॉन्ट्रैक्ट टाटा प्रोजेक्ट्स को 2020 में 861.9 करोड़ रुपये में दिया गया था. जिसकी बाद में लागत करीब 1,200 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी गई.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

जीएसटी की दर बढ़ने के चलते ये कीमत बढ़ी थी. नई संसद भवन के पूरा बनने के साथ ही पुराने संसद भवन को म्यूजियम में तब्दील कर दिया जाएगा.
ये भवन पूर्ण रूप से भूकंपरोधी है, जिसका डिजाइन 'HCP डिजाइन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' ने तैयार किया है. इसके आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं. संसद के नए भवन में एक बार में 1200 से ज्यादा सांसदों के बैठने की सुविधा है. इसमें 888 सांसद लोकसभा में और 384 सांसद राज्यसभा में बैठ सकते हैं. नए भवन में एक सुंदर संविधान कक्ष का निर्माण भी किया गया है.
नई इमारत 13 एकड़ में बन रही है. ये राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर है. सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बने चार मंजिला नए संसद भवन में लाउंज, लाइब्रेरी, कमेटी हॉल, कैंटीन और पार्किंग की सुविधा भी दी गई है.

दरअसल, मौजूदा संसद भवन को 95 साल पहले 1927 में बनाया गया था. मार्च 2020 में सरकार ने संसद को बताया था कि पुरानी बिल्डिंग ओवर यूटिलाइज्ड हो चुकी है और खराब हो रही है.

इसके साथ ही लोकसभा सीटों के नए सिरे से परिसीमन के बाद जो सीटें बढ़ेंगी, उनके सांसदों के बैठने के लिए पुरानी बिल्डिंग में पर्याप्त जगह नहीं है. इसी वजह से नई बिल्डिंग बनाई जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी. नए संसद भवन की नई बिल्डिंग के निर्माण में अबतक 26,045 मीट्रिक टन स्टील, 63,807 मीट्रिक टन सीमेंट और 9689 क्यूबिक मीटर फ्लाई ऐश का इस्तेमाल किया जा चुका है.

हालांकि एक बड़े अधिकारी के मुताबिक, नई बिल्डिंग में अभी काम बाकी है, लेकिन यह भी उम्मीद जताई है कि 12 मार्च को अवकाश के बाद जब संसद की मीटिंग होगी तो नया भवन तैयार हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं