बिहार के चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान सीबीआई ने लालू को जमानत दिए जाने का विरोध किया. सीबीआई ने दलील दी कि लालू यादव तो बैडमिंटन खेल रहे हैं. उनको जमानत देने का फैसला भी गलत था. सुनवाई के दौरान यह साबित किया जाएगा. अब इस मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई होगी.
दरअसल, लालू यादव के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में किडनी ट्रांसप्लांट का हवाला देते हुए कहा, "उन्होंने 42 महीने जेल काटी है. उन्हें किडनी की बीमारी है. अब सीबीआई उन्हें वापस जेल भेजना चाहती है." इसका विरोध करते हुए सीबीआई की ओर से ASG एस वी राजू ने कहा, "इसमें कानून का छोटा सा सवाल है. जमानत इसलिए मंजूर की गई, क्योंकि उन्होंने जेल में 50 फीसदी समय गुजार लिया है. लालू यादव को इस आधार पर सजा के निलंबन का लाभ नहीं दिया जा सकता है कि उन्होंने उन्हें दी गई कुल जेल सजा की आधी अवधि बिता ली है. क्योंकि उन्हें भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अलग-अलग सजा सुनाई गई है. इसलिए ये सजा अलग-अलग काटनी होंगी. एक साथ नहीं."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चारा घोटाला मामले में CBI ने मेडिकल ग्राउंड पर लालू यादव को जमानत देने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था. सीबीआई की याचिका के जवाब में लालू प्रसाद का कहना है कि सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को केवल इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती कि सीबीआई इस फैसले से असंतुष्ट है.
30 अप्रैल 2022 को लालू यादव को जमानत दे दी गई थी. लालू करीब 3 साल तक रांची के जेल में रहे.
ये भी पढ़ें:-
चारा घोटाला मामला : CBI की याचिका पर लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब
राबड़ी देवी के साथ साढ़े तीन साल बाद अपने पैतृक जिला गोपालगंज पहुंचे RJD अध्यक्ष लालू यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं