विज्ञापन

लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीने में संक्रमण की है शिकायत

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीने में इंफेक्शन के चलते उन्हें शुक्रवार शाम 7:30 बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीने में संक्रमण की है शिकायत

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें काफी समय से सीने में संक्रमण की शिकायत थी. इसके बाद देर शाम 7:30 बजे उन्हें भर्ती कराया गया.

हाल ही में PM मोदी ने की थी मुलाकात

पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 साल पूरे होने के मौके पर उनसे आशीर्वाद लिया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने आडवाणी जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. 

उन्होंने कहा कि आडवाणी जी के दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के लिए उनके योगदान ने देश में अमिट छाप छोड़ी है. भारत की प्रगति को मजबूत बनाने में आडवाणी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

कौन हैं लालकृष्ण आडवाणी?

8 नवंबर 1927 को आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था. बंटवारे के बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया. आडवाणी महज 14 साल की उम्र में ही आरएसएस से जुड़ गए थे.

1950 के दशक में वे जनसंघ से जुड़े. 1970 में वे राज्यसभा पहुंचे और 1973 में जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. आपातकाल के दौरान 1975 में वे बेंगलुरु जेल में महीनों तक कैद रहे.

1977 में जनता पार्टी सरकार बनने पर आडवाणी सूचना मंत्री बने. 1980 में जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, तब वे इसके संस्थापक सदस्य बने. 1986 से 1998 तक अध्यक्ष रहे. उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 1984 के मात्र 2 सीटों से 1989 में 86 सीटों, और 1996 में 161 सीटों तक का चमत्कारी सफर तय किया.

उनकी राम रथ यात्रा (1990) ने भाजपा को जनआंदोलन की पार्टी बना दिया. 1999 से 2004 तक वे गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalkrishna Advani, Lalkrishna Advani Health Update, Lalkrishna Advani Apollo Hospital Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com