- लक्षद्वीप से लोकसभा के हैं मोहम्मद फैज़ल
- लक्षद्वीप में हाल के दिनों में पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है
- पीएम मोदी हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे
भारत और मालदीव (India and Maldives) के बीच चल रहे विवादों के बीच भारतीय लोगों का लक्षद्वीप को लेकर रुझान बढ़ा है. सोशल मीडिया में भी लोग "चलो लक्षद्वीप" का आह्वान कर रहे हैं. हालांकि इस बीच लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैज़ल (Mohammad Faisal) ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है कि मालदीव के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वो भारी संख्या में पर्यटकों की संख्या को संभाल पाए. उन्होंने कहा कि अभी लक्षद्वीप में होटलों की संख्या काफी कम है साथ ही सीधी उड़ानों की भी भारी कमी है. अगर इन बाधाओं को दूर भी कर लिया जाता है तो द्वीप की नाजुक इकोसिस्टम को देखते हुए भी पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित ही रखना होगा.
न्यायमूर्ति रवींद्रन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही हो विकास: सांसद
फैज़ल ने कहा कि लक्षद्वीप, कोरल (coral) से बना है जो कि बहुत संवेदनशील और पारिस्थितिक रूप से बहुत नाजुक है. लक्षद्वीप के सांसद ने कहा कि यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति रवींद्रन आयोग ने एक "एकीकृत द्वीप प्रबंधन योजना" बनाया था. यह "विकास के लिए बाइबिल" की तरह, जिसकी सलाह सड़कों, घाटों या अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को शुरू करने से पहले ली जाती रही है. उन्होंने कहा कि आयोग की यह "व्यापक रूप से स्वीकृत" योजना में द्वीपों की "वहन क्षमता" और उनमें आने वाले पर्यटकों की संख्या को लेकर भी सुझाव दी गयी है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
सांसद ने कहा कि आयोग की सलाह के कारण ही लक्षद्वीप इस समय "उच्च-स्तरीय नियंत्रित पर्यटन" पर ध्यान दे रहा है. केंद्र शासित प्रदेश अत्यधिक नियंत्रित पर्यटन से अधिकतम राजस्व जुटाने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले पर्यटकों को इस बात की सहमति भी देनी होगी कि उनकी तरफ से कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे.
36 में से केवल 10 द्वीपों पर ही रहते हैं लोग
गौरतलब है कि लक्षद्वीप के 36 द्वीपों में से केवल 10 पर ही अभी लोग रहते हैं. वर्तमान में लक्षद्वीप की केवल 8-10 प्रतिशत आबादी ही पर्यटन पर निर्भर है. लक्षद्वीप लोगों की सूची में कभी नहीं था. लेकिन मालदीव के साथ विवाद के कारण, सोशल मीडिया पर कई लोग अब लक्षद्वीप जाने की सोच रहे हैं.
मालदीव के साथ विवादों के बाद चर्चा में आया लक्षद्वीप
भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद तब शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बारे में व्यापक रूप से प्रसारित पोस्ट के बाद मालदीव के मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं थी. भारत द्वारा कड़ा विरोध जताने के बाद मालदीव के तीन मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया और मालदीव ने टिप्पणियों की आलोचना की. लेकिन मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लगातार चीन के साथ अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं. आज मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत को द्वीप अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए समय सीमा दे दी है. उन्होंने कहा, भारतीय सैन्यकर्मियों को 15 मार्च तक देश छोड़ देना चाहिए.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं