विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2022

लखीमपुर खीरी कांड के गवाह दिलबाग सिंह की कार पर फायरिंग, गनर हुआ सस्पेंड

दिलबाग ने कहा कि रात में 9.30 बजे के करीब हम जा रहे थे. पीछे से बाइक सवार दो लोग आए. पहला फायर कार के टायर पर किया. उसके बाद कार रोक ली मैंने. उन्होंने खिड़की खोलने का प्रयास किया. मैंने शीशा नीचे नहीं किया. मैंने सीट फोल्ड कर ली और वो दोनों फायर करके चले गए.

लखीमपुर खीरी के गवाह पर जानलेवा हमला

लखीमपुर खीरीकांड के गवाह दिलबाग सिंह की कार पर हमला किया गया है. दिलबाग सिंह भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हैं. उनकी कार पर फायरिंग हुई, जिसमें वह बाल-बाल बचे. अलीगंज से घर जाते वक्त ये हमला किया गया. यह गोला कोतवाली के अलीगंज की घटना है.दिलबाग के गनर को सस्पेंड कर दिया गया है. वो घटना के वक्त दिलबाग के साथ नहीं था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही गवाह दिलबाग सिंह को सुरक्षा के लिए गनर दिया गया था. 


ये भी पढ़ें-  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली HC से वापस ली याचिका, अब पंजाब-हरियाणा HC में सुरक्षा के लिए दाखिल होगी अर्जी

दिलबाग ने कहा कि रात में 9.30 बजे के करीब हम जा रहे थे. पीछे से बाइक सवार दो लोग आए. पहला फायर कार के टायर पर किया. उसके बाद कार रोक ली मैंने. उन्होंने खिड़की खोलने का प्रयास किया. मैंने शीशा नीचे नहीं किया. मैंने सीट फोल्ड कर ली और वो दोनों फायर करके चले गए. सिक्योरिटी वाले का बच्चा बीमार था इसलिए वो नहीं था मेरे साथ. लेकिन वह भी बाद में वापस आ गया था. रात में एसपी और डीएम से बात हुई.

इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी मीडिया के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि पहले मंत्री टेनी के बेटे ने किसानों को अपनी थार से कुचल कर मार डाला, अब उसी तिकुनिया थार कांड में मुख्य गवाह दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमला ,टेनी के मंत्री रहते मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी मंत्री पुत्र को सजा और पीड़ित को न्याय संभव नहीं, मंत्री टेनी को बर्खास्त करे सरकार!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakhimpur Case, Dilbag Singh, Dilbag Singh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com