विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2013

दिल्ली के अस्पताल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, साथियों ने किया प्रदर्शन

दो दिन पहले एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के रिश्तेदार ने कथित तौर पर अस्पताल की एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बलात्कार की धमकी दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी हॉस्पिटल) के डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

ये लोग दो दिन पहले एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई बदसलूकी की घटना का विरोध कर रहे थे। दो दिन पहले एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के रिश्तेदार ने कथित तौर पर अस्पताल की एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बलात्कार की धमकी दी।

पीड़ित डॉक्टर आरोपी शख्स के मरीज को छोड़कर दूसरे मरीज को देखने चली गई थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने ऐसा किया। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और पुलिस तमाशबीन बने ये सब देखते रहे।

इस घटना के बाद महिला डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला डॉक्टर के साथियों ने आज ट्रैफिक ब्लॉक किया और बेहतर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डॉक्टर पर हमला, महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, एलएनजेपी अस्पताल, Doctor Assaulted, Lady Doctor Molested, LNJP Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com