विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2018

आशीष के इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास का तंज, बोले- बौनों का दरबार बनाकर क्या पाया

आम आदमी पार्टी अभी अपनों से जूझ रही है. पत्रकार से नेता बने आशुतोष के बाद एक और नेता आशीष खेतान ने पार्टी से इस्तीफा दिया है.

आशीष के इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास का तंज, बोले- बौनों का दरबार बनाकर क्या पाया
कुमार विश्वास (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी अभी अपनों से जूझ रही है. पत्रकार से नेता बने आशुतोष के बाद एक और नेता आशीष खेतान ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. आशीष खेतान ने आशुतोष के साथ ही 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. आशीष के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद के जरीवाल पर तंज कसा है. कुमार विश्वास ने आशीष खेतान के इस्तीफे को एक और आत्मसमर्पित क़ुरबानी का नाम दिया है. 

आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका, आशुतोष के बाद अब आशीष खेतान ने पार्टी से दिया इस्तीफा

आप नेता कुमार विश्वास ने ट्विटर के माध्यम से एक कविता साझा किया किया है. जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और यह बताया है. कुमार ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को आसन तक पहुंचाने में सबने योगदान दिया. बता दें कि इससे पहले जब आशुतोष के इस्तीफे की खबर आई थी, तब भी कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था.  कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट किया और लिखा हम तो चंद्र गुप्त बनाने निकले थे, हमें क्या पता था चंदा गुप्ता बन जाएगा.  गौरतलब है कि इस्तीफे की बात पर आशीष खेतान ने ट्वीट कर कहा- मैं अभी पूरी तरह से लीगल प्रैक्टिस पर ध्यान दे रहा हूं और इस वक्त सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं हूं. बता दें कि पूर्व पत्रकार और AAP नेता आशीष खेतान 2014 में नई दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं और दिल्ली सरकार के दिल्ली डायलॉग कमिशन के उपाध्यक्ष रहे हैं. लंबे समय से पार्टी के कामों में शामिल नहीं हो रहे थे. मगर अब वह वकालत के पेशे से जुड़ गए हैं.

अरविंद केजरीवाल के इनकार के बाद भी इस्तीफे पर अड़े आशुतोष, आम आदमी पार्टी मनाने में जुटी

रिपोर्ट के मुताबिक आशीष दोबारा नई दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी इसके लिए तैयार नहीं है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली सीट खाली पड़ी है. सीट कोई मुद्दा नहीं है. वैसे सूत्र बता रहे हैं कि खेतान इस्तीफ़ा दे या ना दें लेकिन फिलहाल वो वैसे भी पार्टी और राजनीति की बजाय लीगल प्रैक्टिस में लगे हैं.

VIDEO: आम आदमी पार्टी को लगा झटका, आशुतोष ने दिया इस्तीफा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Ashish Khetan, Kumar Vishwas On AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com