विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

माफीनामे की चर्चाओं के बीच कुमार विश्वास ने आशुतोष को याद दिलाया पुराना ट्वीट

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली केसीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है.

माफीनामे की चर्चाओं के बीच कुमार विश्वास ने आशुतोष को याद दिलाया पुराना ट्वीट
कुमार विश्वास ने आशुतोष को याद दिलाया पुराना ट्वीट.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली केसीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है. सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशुतोष ने संयुक्त रूप से चिट्ठी लिखकर माफी मांगी है. बताया जा रहा है कि जेटली माफीनामे से सहमत हैं. इस खबर के बाद कुमार विश्वास ने आशुतोष के पुराने ट्वीट को रि-ट्वीट किया है. जिसमें आशुतोष ने लिखा था- अरुण जेटली हमें मानहानि की धमकियां न दें, हमारे सवालों का जवाब दें. आप हमें न्यायालय में ले जाएंगे, हम आपको जनता के न्यायालय में ले जाएंगे.

मानहानि के मुकदमे में अरविंंद केजरीवाल ने अरूण जेटली से मांगी माफी​
 
सूत्रों का कहना है कि जेटली अब मानहानि का केस वापस ले सकते हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने डीडीसीए में घोटाले के आरोप लगाने पर अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा के अलावा कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

अरुण जेटली भी अरविंद केजरीवाल को माफ करने को तैयार, पर उनकी ये है शर्त: सूत्र
 
इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी को बतौर आरोपी समन जारी किए थे. बाद में आरोपियों ने कोर्ट से जमानत ले ली थी. इसके अलावा अरूण जेटली ने दिल्ली हाईकोर्ट में दस करोड़ रुपये के सिविल मानहानि का मामला भी दाखिल कराया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Kumar Vishwas AAP, Kumar Vishwas Arvind Kejriwal, Ashutosh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com