विज्ञापन

केरल में 1 रुपये वाले जूते का ऑफर बना हंगामे की वजह, भीड़ काबू करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज

पुलिस ने बताया कि भीड़ इतनी अधिक थी कि दुकान की क्षमता से अधिक ग्राहक आ गए जिनमें बच्चे भी शामिल थे और वायनाड जैसे जिलों से भी लोग आए थे.

केरल में 1 रुपये वाले जूते का ऑफर बना हंगामे की वजह, भीड़ काबू करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज
एआई जेनरेटेड इमेज
  • केरल के कोझिकोड में एक दुकान ने जूते मात्र एक रुपये में बेचने का प्रचार कर भारी भीड़ आकर्षित की
  • प्रचार के कारण सैकड़ों ग्राहक तड़के दुकान पर जमा हुए, जिससे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई
  • भीड़ में बच्चे भी शामिल थे और वायनाड जैसे जिलों से भी लोग दुकान तक पहुंचे थे
कोझिकोड:

केरल के कोझिकोड में महंगे जूते मात्र एक रुपये में बेचने के एक दुकान के प्रचार अभियान के दौरान रविवार सुबह भारी भीड़ जुट गयी और पुलिस को इसे नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. वायरल विज्ञापनों से आकर्षित होकर सैकड़ों ग्राहक तड़के ही इलाके में उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और यातायात बाधित हो गया. पुलिस के अनुसार, दुकानदार ने पहले 100 ग्राहकों को मात्र एक रुपये में जूते देने का विज्ञापन दिया था, जिसके बाद देर रात दो बजे से ही भीड़ जमा होने लगी थी.

पुलिस ने बताया कि भीड़ इतनी अधिक थी कि दुकान की क्षमता से अधिक ग्राहक आ गए जिनमें बच्चे भी शामिल थे और वायनाड जैसे जिलों से भी लोग आए थे. वायनाड से आए एक लड़के ने बताया कि वह देर रात ढाई बजे दुकान पर पहुंचा लेकिन वहां पहले से ही भारी भीड़ थी. लोगों की भारी भीड़ के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. जब स्थिति बेकाबू हो गई, तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भगदड़ रोकने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया.

इस अफरा-तफरी के बाद, इलाके में तनाव फैलाने के आरोप में दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया गया.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kozhikode Shoe Offer, One Rupee Shoe Chaos, Kerala Crowd Incident, Police Lathicharge Kozhikode, Viral Offer Crowd
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com