विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

कोझिकोड : हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला

केरल (Kerala) के कोझिकोड में हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल चुका है.

Also Read in
कोझिकोड : हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला
विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. (फाइल फोटो)
  • विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
  • कोझिकोड में हुआ हादसा
  • दुबई से लौट रहा था विमान
कोझीकोड:

केरल (Kerala) के कोझिकोड में हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल चुका है. DGCA अधिकारियों ने बताया कि विमान के मलबे से डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) बरामद कर लिया गया है. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के लिए फ्लोरबोर्ड को काटा जा रहा है. ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद विमान हादसे की असल वजहों का पता चल सकेगा. हादसे के वक्त पायलटों के बीच हुई बातचीत से जांच टीम जान पाएगी कि घटना के वक्त आखिर क्या हुआ था.

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 'वंदे भारत मिशन' के तहत दुबई से कालीकट लौट रहा था. विमान में कुल 190 लोग थे. शुक्रवार शाम करीब 7:41 बजे लैंडिंग के वक्त विमान रनवे पर फिसल गया. कोझिकोड विमान हादसे में दोनों पायलटों समेत 18 लोगों की मौत हो गई. 24 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. घायलों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Kozhikode Plane Crash: पायलट सहित 18 की मौत 24 गंभीर रुप से घायल

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) आज (शनिवार) दोपहर कोझिकोड पहुंचेंगे. उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के डीजी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और एयर नेविगेशन सेवा के सदस्य कल हुई कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की क्रैश लैंडिंग को लेकर आज दिल्ली में बैठक करेंगे.

कोझिकोड एयरपोर्ट के रनवे का 'टेबलटॉप' होना विमान के लैंडिंग के लिए रहा है खतरनाक

हादसे के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'शुक्रवार को दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान बारिश के कारण कोझिकोड हवाईअड्डे पर रनवे से फिसलकर 35 फुट नीचे गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया. विमान हादसे से मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं. यात्रियों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) हादसे की औपचारिक जांच करेगा.'

VIDEO: कोझिकोड विमान हादसा, 'बचाव के लिए सबसे पहले पहुंची CISF'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Plane Accident, Air India Plane Crash, Kozhikode, Air India Express, Air India Kerala, Air India Plane News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com