विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में भीषण गर्मी में हॉस्टल से AC की हुई चोरी, स्टाफ निकला मास्टरमाइंड

Rajasthan News: कोटा में भीषण गर्मी के बीच हॉस्टल से AC चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. छात्रों की शिकायत और CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने वफादार नौकर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan: कोटा में भीषण गर्मी में हॉस्टल से AC की हुई चोरी, स्टाफ निकला मास्टरमाइंड
Kota Hostel AC Theft News
NDTV

Kota Hostel AC Theft News:  राजस्थान के कोटा में भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया था. जिसे पुलिस ने 24 घंटे में सुलाकर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. बोरखेड़ा पुलिस ने एयर कंडीशनर चोरी मामले में हॉस्टल के एक कर्मचारी को गिफ्तार किया है. जिसके पास से चोरी हुआ AC बरामद कर लिया.

 तीन मंजिलों में लगे एसी हुए थे चोरी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोटा शहर के कोरल पार्क स्थित श्री सालासर हॉस्टल से 6 विंडो एसी चोरी होने रिपोर्ट हॉस्टल मालिक ऋषि चौधरी ने बोरखेड़ा थाने में दर्ज करवाई थी.उसने रिपोर्ट में बताया गया कि हॉस्टल की तीन मंजिलों में लगे एसी दो-तीन दिन पहले चोरी कर लिए गए. घटना की जानकारी हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

 सीसीटीवी कैमरों ने किया चोर का पर्दाफाश

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर टीम गठित की गई. जिसके बाद छानबीन के लिए पुलिस ने हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया. जांच के दौरान हॉस्टल कर्मचारी रोहित पर शक गहराया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर वारदात करना कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहित और अनिल को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमांड लिया.

चोरी किए गए एसी भी किए बरामद

आगे की कार्रावई को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद चोरी किए गए एसी भी बरामद कर लिए गए. 

बढ़ती गर्मी में एक्सट्रा कमाई का आया था लालच

पुलिस के मुताबिक गर्मी के चलते एसी की डिमांड बढ़ने का फायदा उठाने के लिए आरोपियों ने चोरी की योजना बनाई थी. फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: पहाड़ों में गर्मी से हाहाकार, घाटी में 38 तो जम्मू में पारा पहुंचा 40 डिग्री, जानें कब मिलेगी राहत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kota News, Crime News, Theft News, Rajasthan Crime News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com