विज्ञापन

Weather Update: पहाड़ों में गर्मी से हाहाकार, घाटी में 38 तो जम्मू में पारा पहुंचा 40 डिग्री, जानें कब मिलेगी राहत

Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, IMD श्रीनगर के अनुसार, कल यानी मंगलवार से कश्मीर घाटी में बारिश और आंधी-तूफान के साथ मौसम करवट लेने वाला है.

Weather Update: पहाड़ों में गर्मी से हाहाकार, घाटी में 38 तो जम्मू में पारा पहुंचा 40 डिग्री, जानें कब मिलेगी राहत
Jammu Kashmir Weather Update
Meta AI

Weather Update Jammu Kashmir: देशभर में इन दिनों सूरज की तेज तपिश लोगों को झुलसा रही है. पूर्व से लेकर दक्षिण तक और मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. दोपहर के समय मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं. इसी बीच, मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर को लेकर अगले 24 घंटे का 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके तहत घाटी में गर्म और शुष्क हवाएं चलने की आशंका है.

जम्मू में पारा 40°C के पार, कश्मीर में 38°C पहुंचा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने ताजा अपडेट देते हुए बताया कि वर्तमान में समूची घाटी भीषण गर्मी की चपेट में है. जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जिसके कारण वहां के लोगों को तेज लू (Heat Wave) का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, कश्मीर घाटी में भी पारा चढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर में चलने वाली तेज और गर्म हवाओं के कारण मौसम काफी शुष्क बना हुआ है.

IMD Srinagar का मौसम अपडेट

मंगलवार से बदलेगा मौसम, 25 मई तक राहत के आसार

मौसम निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने झुलसाने वाली गर्मी के बीच राहत की खबर भी दी है. उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के बाद कश्मीर घाटी में हीटवेव के आसार काफी कम हो जाएंगे. IMD ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया कि कल यानी मंगलवार से जम्मू-कश्मीर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. घाटी(कश्मीर) के कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान (Thunderstorm) चलने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी, जहां हर दिन दोपहर या शाम के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

25 मई के बाद फिर शुष्क होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के कारण होने वाली यह राहत अस्थाई होगी. 25 मई के बाद से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम दोबारा शुष्क होने लगेगा. फिलहाल 28 और 29 मई तक भारी बारिश को लेकर कोई नया पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि आज का दिन काफी गर्म रहेगा, लेकिन कल से तापमान में गिरावट आने के साथ ही मौसमी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: BCCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 200 लोगों से ठगे 20 करोड़, जाल में फंसी कांग्रेस महिला नेता ने भी गंवाए 24 लाख

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com