विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2024

'यह सोचकर ही रूह कांप जाती है कि...;" कोलकाता रेप-मर्डर केस में AAP ने की इंसाफ की मांग

कोलकाता के सरकारी आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर रेप-मर्डर को लेकर लोग काफी गुस्से में हैं. भीड़ द्वारा प्रदर्शन स्थल पर तोड़फोड़ करने के विरोध में आईएमए ने एलान किया कि वे 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे.

'यह सोचकर ही रूह कांप जाती है कि...;" कोलकाता रेप-मर्डर केस में AAP ने की इंसाफ की मांग
कोलकाता रेप-मर्डर के विरोध में देशभर में प्रदर्शन
नई दिल्ली:

कोलकाता में महिला डॉक्टर रेप-मर्डर को लेकर पूरे देश में रोष दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कोलकाता में हाल ही में घटी दर्दनाक और हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. संजय सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की संवेदनाओं को झकझोर कर रख देती हैं और इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक

संजय सिंह ने अपने बयान में कहा, "कोलकाता की घटना बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक है. दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. यह सोचकर भी रूह कांप जाती है कि उस पीड़ित बच्ची ने कितनी तकलीफें सही होंगी."  संजय सिंह ने इस घटना को लेकर समाज और प्रशासन के प्रति भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं. "महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आज हर नागरिक के मन में सवाल उठ रहे हैं, यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता." 

प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है. "इन मामलों में सख्ती से निपटने की जरूरत है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में विश्वास बहाल हो सके. केवल कानून का भय ही नहीं, बल्कि समाज में एक सख्त संदेश जाने की जरूरत है कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संजय सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल राजनीतिक बयानबाजी या आरोप-प्रत्यारोप से संभव नहीं हो सकती.

देशवासियों से की अपील

उन्होंने कहा, "महिलाओं को सुरक्षा केवल बार-बार राजनीति करने और आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं मिल सकती. हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा और ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार मिल सके." संजय सिंह ने इस मुद्दे पर देशवासियों से भी अपील की कि वे जागरूक रहें और ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं. उन्होंने कहा कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे और ऐसी घटनाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करे.

ये भी पढ़ें : "शर्म आनी चाहिए जो ऐसा..."; रेप-मर्डर केस के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन स्थल पर तोड़फोड़ पर बीजेपी ने टीएमसी को घेरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Doctor Rape And Murder Case, Kolkata Rape Murder Case, AAP Reaction On Kolkata Rape Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com