विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

किडनैप किए गए कारोबारी नवीन शाह का शव मिला

पुलिस को संदेह है कि शाह का कम से कम छह लोगों ने फिरौती के लिए अपहरण किया था. बहरहाल यह प्रतीत होता है कि उनकी योजना गड़बड़ हो गई.

किडनैप किए गए कारोबारी नवीन शाह का शव मिला
फिरौती के लिए हुआ था नवीन शाह का अपहरण. तस्वीर प्रतीकात्मक
  • नवनीत प्रकाशन से जुड़े थे करोबारी नवीन शाह
  • छह लोगों ने मिलकर किया था अगवा
  • पुलिस दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अहमदाबाद: नवनीत प्रकाशन से जुड़े नवीन शाह का अपहरण होने के तीन दिनों बाद वह राज्य के अरावली जिले के मालपुर गांव में मृत पाए गए.

पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में तब पता चला जब दो लोगों को व्यवसायी के अपहरण के सिलसिले में शहर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस को संदेह है कि शाह का कम से कम छह लोगों ने फिरौती के लिए अपहरण किया था. बहरहाल यह प्रतीत होता है कि उनकी योजना गड़बड़ हो गई.

पिछले तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता गुजरात के नामीगिरामी प्रकाशन संस्थान नवनीत प्रकाशन के निदेशक नवीन शाह का शव कल रात उत्तर गुजरात के अरवल्ली जिले के मालपुर तालुका के सुदूरवर्ती गाजण गांव के बाहरी इलाके के एक नाले से बरामद किया गया। 

लगभग 60 वर्षीय श्री शाह के कार चालक ने गांधीनगर के अडालज थाने में मामला दर्ज कराया था कि वे 25 जुलाई की दोपहर अहमदाबाद स्थित अपने निवास से गांधीनगर के दंताली के अपने प्रिंटिंग प्रेस जाते समय रास्ते में वैष्णोदेवी सर्किल के पास एक रेस्त्रां में गये थे पर लौटे ही नहीं.

इनपुट: भाषा
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navin Shah, Navneet Publications, Ahmedabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com