Re-NEET 2026 Admit Card Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) यानी NEET UG के री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे में अब स्टूडेंट्स NTA की वेबसाइट पर ही NEET UG री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. ये एग्जाम 21 जून, 2026 को होने वाला है. आपको बता दें कि इस एग्जाम को लेकर की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की थी कि एडमिट कार्ड 14 जून, 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे. वहीं एडमिट कार्ड जारी करने से पहले NTA ने एग्जाम का मिनट-दर-मिनट शेड्यूल जारी किया है. जिसमें परीक्षा केंद्र में एंट्री से लेकर एग्जाम कितने बजे खत्म होगा, ये तमाम जानकारी दी गई है.
Designed around your needs.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 12, 2026
NEET UG 2026 introduces thoughtful enhancements to provide more working space, improved accessibility and a more candidate friendly examination experience.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #NEETUG2026 #ExamExperience pic.twitter.com/xLpL8SanRF
एडमिट कार्ड हुआ लाइव
Admit Card for the Re-Examination (21 June 2026) is now live at https://t.co/vupfOoEkmH
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2026
Before downloading the admit card, please verify your Bank Account details for refund.
Helpline: 011-40759000 / 011-69227700#NEET2026 #NTA pic.twitter.com/7nuGoOjDCL
Re-NEET 2026 Admit Card Updates
NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: एडिमट कार्ड हुआ जारी
एनटीए ने नीट यूजी रिएग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रिफंड के लिए अपना बैंक खाता डिटेल वैरिफाई करना होगा, जिसके बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा.
NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें खास ख्याल
परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य सरकारी पहचान पत्र लेकर जाना जरूरी होगा.
एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो और सेंटर की जानकारी क्रॉस चेक करिए.
सेंटर के अंदर कैलकुलेटर, राइटिंग पैड,मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्टवॉच और पर्सनल सामान, जैसे पर्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
एंट्री गेट पर सभी छात्रों की मेटल डिटेक्टर से गहन तलाशी ली जाएगी.
NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: इस बार पेपर के लिए 3 घंटे 15 मिनट दिया जाएगा
NTA नीट री-एग्जाम का एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी करेगा. इस बार छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर परीक्षा का समय 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट तय किया गया है. परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी.
NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें डाउनलोड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर 'NEET UG Admit Card 2026 Link' पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन भरें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक करके डाउनलोड कर लें.
फिर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लीजिए.
NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: 22 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे एग्जाम
नीट री-एग्जाम में भी 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं. इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए हर जरूरी व्यवस्था की जा रही है.
NEET री-एग्जाम के लिए NTA ने किए ये 3 बड़े बदलाव
परीक्षा देने का समय बढ़ाया गया: पिछले कुछ सालों में छात्रों की शिकायत थी कि परीक्षा का समय कम दिया जाता है, इसीलिए इस बार नीट री-एग्जाम के लिए इसे 15 मिनट बढ़ाकर कुल 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट कर दिया गया है.
परीक्षा के समय में बदलाव: परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है. अब परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.
रफ वर्क के लिए मिलेगी जगह: छात्रों को परीक्षा के दिन रफ वर्क या फिर फॉर्मूला सॉल्व करने के लिए अलग से जगह मिलेगी. क्वेश्चन पेपर में रफ वर्क वाली जगह को बढ़ा दिया गया है. पहले जहां दो पेज रफ वर्क के लिए मिलते थे, वहीं अब चार पेज मिलेंगे.
दोबारा क्यों आयोजित की जा रही है परीक्षा
नीट यूजी की परीक्षा बीते महीने तीन मई को आयोजित की गई थी. हालांकि, पेपर लीक की शिकायत मिलने पर 11 मई को यह परीक्षा रद्द कर दी गई. फिलहाल, सीबीआई इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है. इस बीच नीट यूजी की पुनर्परीक्षा अब 21 जून को होनी है.
क्या फिर लीक हुआ नीट का पेपर? PIB फैक्ट चेक ने बताया वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों NEET पेपर लीक को लेकर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म है. लेकिन क्या वाकई नीट का पेपर फिर से लीक हो गया है? इस सवाल का जवाब देश की सबसे भरोसेमंद फैक्ट-चेकिंग एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB Fact Check) ने दे दिया है. PIB ने इस वायरल दावे को पूरी तरह से झूठा और फर्जी करार दिया है.
NTA की वेबसाइट पर जारी किय जाएगा एडमिट कार्ड
NTA की वेबसाइट पर नीट-यूजी केएडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा.
आज एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना
नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है
NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: कहां जारी होगा एडमिट कार्ड
NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: NTA की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
केंद्र और राज्य सरकारें व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही हैं
नीट री-एग्जाम को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं, ताकि लाखों छात्रों को निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा वातावरण मिल सके.
NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: IAF देश भर में पेपर पहुंचाएगी
इंडियन एयर फोर्स (IAF) देश भर में पेपर पहुंचाएगी, जबकि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवान लोकल पुलिस की मदद करेंगे ताकि उन्हें एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया जा सके।
नीट में गड़बड़ी की कोशिश करने वालों से कठोरता के साथ निपटा जाएगा: केंद्र
NEET 2026 Admit Card Live Update: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि 21 जून को दोबारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में गड़बड़ी करने या व्यवधान डालने या इसकी शुचिता से खिलवाड़ करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून की पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
नीट री-एग्जामिनेशन में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: कैबिनेट सेक्रेटरी
नीट री-एग्जाम को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम में कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल के साथ एक बैठक में नीट री-एग्जामिनेशन की तैयारियों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान, कैबिनेट सेक्रेटरी ने सभी संबंधित पक्षों के बीच करीबी तालमेल के जरिए री-एग्जामिनेशन को सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने का जिकेर किया. नीट री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को आयोजित किया जाना है.
"NTA ने NEET उम्मीदवारों को 15 मिनट का ग्रेस टाइम देने का फ़ैसला किया": धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET का दोबारा एग्ज़ाम देने वाले उम्मीदवारों को 15 मिनट अतिरिक्त देने का फ़ैसला किया है. उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि 21 जून को होने वाला एग्ज़ाम अच्छी तरह से आयोजित किया जाएगा.
NEET री-एग्जाम के लिए NTA ने किए ये 3 बड़े बदलाव, बताया कैसे बचेगा टाइम
नीट री-एग्जाम 21 जून को होगा, इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कई तरह के बदलाव किए गए हैं. छात्रों के लिए एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस बार क्या-क्या चीजें पहली बार होंगीं.
Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates: परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी: प्रधान
Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को छात्रों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की. तीन मई की परीक्षा को कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है.