विज्ञापन

खान सर पर FIR दर्ज, गार्ड के गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस की कार्रवाई

मशहूर शिक्षक फैसल खान के खिलाफ पटना पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. कोचिंग विवाद मामले में खान सर के बॉडीगार्ड से पूछताछ हुई थी. इसके बाद पटना पुलिस की कार्रवाई.

खान सर पर FIR दर्ज, गार्ड के गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस की कार्रवाई
मुश्किल में खान सर दर्ज हो गई FIR (फाइल फोटो)

मशहूर शिक्षक फैसल खान सर पर कोचिंग विवाद मामले में FIR दर्ज हो हो गई है. गार्ड के गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस इस मामले में खान सर पर  कार्रवाई की है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खान सर ने दावा किया था कि उनके कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट की गई थी. उन्होंने शुरू में गोली चलने का भी दावा किया था लेकिन बाद में वो इससे मुकर गए थे. गौरतलब है कि फैसल खान सर की कोचिंग जीएस ग्लोबल स्टडीज के बाहर बवाल हुआ था.

दरअसल, कोचिंग फायरिंग मामले में फैसल खान सर का नाम पुलिस जांच में आया है.  खान सर के दोनों बॉडीगार्ड प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने पूछताछ के क्रम में पुलिस को ये बताया था कि फायरिंग उन्होंने खान सर के निर्देश पर की थी. पुलिस उनके बारे में बयान को कोर्ट में पेश करने जा रही है. अब पुलिस ने खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बुधवार को खान सर के दो बॉडीगार्ड को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ज्ञान बिंदु कोचिंग ने खान सर के गार्ड द्वारा गोली चलाए जाने का एक वीडियो जारी किया था. इसके बाद पटना पुलिस ने पहले दोनों गार्ड को हिरासत में लिया था और फिर उन्हें गिरफ्तार कर  लिया. गौरतलब है कि मंगलवार रात 15-20 लोगों ने कथित तौर पर खान सर के संस्थान में तोड़फोड़ की और परिसर पर पथराव किया था. यह संस्थान चर्चित शिक्षक फैसल खान, जिन्हें ‘खान सर' के नाम से जाना जाता है, द्वारा संचालित है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gyan Bindu Academy Patna, Gyan Bindu Academy Roshan Anand, Khan Sir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com