विज्ञापन

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, आरोपी ने दी मंजूरी

केतन हत्याकांड को लेकर सिया के पिता प्रवीण गोयल ने एक भी एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गुरुवार को एनडीटीवी से कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अगर हमारी बेटी दोषी निकले तो उसे भी सजा होनी चाहिए.

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, आरोपी ने दी मंजूरी
केतन हत्याकांड में सिया गोयल का कराया जाएगा पॉलीग्राफ टेस्ट
NDTV
  • केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस सिया गोयल और चेतन चौधरी से लगातार पूछताछ कर रही है
  • आरोपी सिया गोयल ने अपनी मंजूरी से पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए सहमति दे दी है
  • सिया के पिता प्रवीण गोयल ने दोषी पाए जाने पर सिया सहित सभी गुनहगारों को सजा मिलने की मांग की है

केतन हत्याकांड में पुलिस की जांच अभी जारी है. इस मामले में पुलिस सिया और उसके प्रेमी चेतन से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस की जारी जांच के बीच अब खबर आ रही है कि पुलिस इस हत्याकांड के और छिपे राज का पता लाने के लिए आरोपी सिया गोयल का पॉलीग्राफी टेस्ट कराएगी. सिया गोयल ने भी पॉलीग्राफी टेस्ट को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि किसी भी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए पहले उससे मंजूरी लेना जरूरी होता है. सिया गोयल के वकील विपुल दूसिंग ने बताया कि आज (गुरुवार को) ही आरोपी सिया गोयल ने लोनावाला ग्रामीण पुलिस पुलिस को पॉलीग्राफी टेस्ट की रजामंदी दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में सिया का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जा सकता है. 

केतन हत्याकांड में सिया के परिवार ने भी एक खास मांग की है. एनडीटीवी से खास बातचीत में सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा इस मामले में जो भी गुनहगार हैं उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. और अगर सिया दोषी है तो उसे भी सजा मिलनी चाहिए. 

बेटी अगर दोषी तो उसे भी सजा हो

प्रवीण गोयल ने आगे कहा कि पुलिस अपना काम सही से कर रही है. हम पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्‍ट हैं. मैं भगवान से यही दुआ करूंगा कि उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द केतन अग्रवाल के कातिलों का पता चल जाए. अगर सिया इस मामले में दोषी करार हो जाती है, तो उसके लिए भी वही सजा होनी चाहिए जो केतन के साथ हुआ है. दोषी कोई भी हो, फिर चाहे वो मेरी बेटी ही क्‍यों न हो, उसे सजा मिलनी चाहिए. 

सिया के घर से पुलिस ने क्‍या बरामद किया? 

पुणे पुलिस गुरुवार सुबह सिया गोयल को पुणे के उस स्थान पर ले गई, जहां उसने और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर यह साजिश रची थी कि रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे कैसे धक्का देना है. पुलिस ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित सिया गोयल के घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें उसने 18 जून को घटना वाले दिन कथित तौर पर पहना था. सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की पहाड़ी से केतन अग्रवाल (25) को धक्का देकर उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: सिया-चेतन अब भी छिपा रहे सच, अब लाई डिटेक्टर टेस्ट की तैयारी, सिया के साथ उसके घर पहुंची पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketan Murder Case, Siya, Pune Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com