विज्ञापन

अकेले नहीं घूम सकती महिला? अफगानिस्‍तान गई थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर ऐसे बच निकली

महिला व्लॉगर ने अपनी पिछली पोस्ट में भारतीय दूतावास से संपर्क करने में मदद करने की अपील करते हुए कहा था, 'मैं अफगानिस्तान में मुसीबत में हूं, मैं बामियान में हूं.'

अकेले नहीं घूम सकती महिला? अफगानिस्‍तान गई थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर ऐसे बच निकली
अफगानिस्तान घूमने पहुंचींकेरल की महिला व्लॉगर का बड़ा दावा.
  • अफगानिस्तान में केरल की महिला ट्रैवल ब्‍लॉगर को अकेले यात्रा करने पर स्थानीय अधिकारियों ने पकड़ लिया
  • बामियान में अधिकारियों ने महिला व्लॉगर से पासपोर्ट, वीजा और यात्रा अनुमति पत्र के बारे में सख्ती से पूछताछ की
  • महिला को कानून के मुताबिक गाइड के साथ यात्रा करने की परमिशन दी गई

अफगानिस्तान में मुजाहिदीन द्वारा अरेस्ट किए जाने का दावा  करने वाल केरलम की फेमस महिला ट्रेवल व्लॉगर ने अब नया दावा क्या है. उन्होंने अब कहा है कि बामियान में स्थानीय अधिकारियों ने उनको देश के उस कानून का हवाला देते हुए गिरफ्तार करने की धमकी दी, जिसके तहत महिलाओं के किसी पुरुष साथी या गाइड के बिना यात्रा करने पर पाबंदी है.

'बैकपैकर अरुणिमा' नाम से फेसबुक पेज चलाने वाली व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर एक हालिया पोस्ट में कहा, ' 'इस देश के कानून के मुताबिक, एक महिला अकेले यात्रा नहीं कर सकती.' अकेले होने की वजह से उनको पहले  जलालाबाद में भी यात्रा की अनुमति नहीं मिली थी. बामियान में अधिकारियों ने उनसे कहा कि उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है, इसलिए उनको गिरफ्तार किया जाएगा.

अफगानिस्तान में मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश 

महिला व्लॉगर ने कहा कि वह शाम करीब सात बजे बामियान पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट, वीजा और यात्रा अनुमति पत्र के बारे में सवाल पूछे. व्लॉगर ने कहा कि जब उनको बताया गया कि उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है तो वह काफी डर गईं. इसके बाद उन्होंने बामियान पहुंचने में उनकी मदद करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया और उसने उनकी ओर से अधिकारियों से बात की.

Latest and Breaking News on NDTV

'महिला होने की वजह से मुझे पकड़ा गया'

व्लॉगर के फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि वह जरूरी अनुमति लें और एक गाइड के साथ ट्रैवल करें. बातचीत के बाद आखिरकार उनको अगले गंतव्य की ओर जाने की अनुमति दे दी गई. व्लॉगर ने कहा कि उनको यह सब सिर्फ इसलिए झेलना पड़ा क्योंकि मैं एक महिला हैं.

'मुझे किसी अनहोनी का डर था'

उन्होंने बताया कि उनकी योजना उज्बेकिस्तान की सीमा की ओर करीब 500 किमी. की यात्रा करने की थी. उन्हें अंदेशा था कि रास्ते में उन्हें कई जांच चौकियों से गुजरना पड़ेगा. वह बेहद डरी हुई थीं और उन्हें डर था कि कहीं उनके साथ कुछ अनहोनी न हो जाए, इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ‘स्टोरी' साझा की, ताकि कोई उनकी मदद के लिए आगे आ सके.

मुजाहिदीन में गिरफ्तार का दावा

महिला व्लॉगर ने अपनी पिछली पोस्ट में भारतीय दूतावास से संपर्क करने में मदद करने की अपील करते हुए कहा था, 'मैं अफगानिस्तान में मुसीबत में हूं, मैं बामियान में हूं.' उन्होंने अपनी पोस्ट में स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिले कथित आधिकारिक संदेश का ट्रांसलेशन भी शेयर किया था, जिसमें कहा गया था कि अफगानिस्तान में मुजाहिदीन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. 

इनपुट- भाषा के साथ

ये भी पढ़ें-इंडियन ट्रैवलर ने पहली बार किया चीन की सबसे सस्ती ट्रेन में सफर, भारतीय रेलवे से कंपेयर किया एक्सपीरियंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala News, Travel Vlogger,  Afghanistan, Mujahideen Brigades, Keralam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com