विज्ञापन

अंबेडकरनगर के 4 भाई-बहनों और मां के हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया आरोपी

Ambedkar Nagar Children-Mother Murder Case: अंबेडकरनगर जिले में शनिवार को चार बच्चों का शव मिला था, लेकिन मां फरार थी. पुलिस को शक था कि हत्याकांड की आरोपी मां है, फिर मां की भी लाश रविवार को नाले में मिली, जहां मामले ने नया मोड़ लिया था. अब पुलिस ने मुख्य संदिग्ध आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है.

अंबेडकरनगर के 4 भाई-बहनों और मां के हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया आरोपी
चारो भाई-बन और मां के साथ, एनकाउंटर के बाद आरोपी का शव.

Ambedkar Nagar Police Encounter: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में चार बच्चों के हत्याकांड मामले में अब एक और नया मोड़ आया है. चार भाई-बहनों और मां की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर (Ambedkar Nagar Encounter) में ढेर कर दिया है. मृतक की पहचान आमिर के रूप में हुई है, जो पहले भी  हत्या और दुराचार के मामले जेल जा चुका है. वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था.

कबरपुर पुलिस और स्वॉट टीम की आरोपी से मुठभेड़ टाण्डा-बांदा हाईवे किनारे हुई थी, जहां उसे गोली लगी थी. इसके बाद पुलिस उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया.

ऐसे मामले में दो बार आया मोड़

अंबेडकरनगर जिले के मीरानपुर क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में शनिवार को चार बच्चों का शव मिला था, लेकिन मां फरार थी. पुलिस को शक था कि हत्याकांड की आरोपी मां है, फिर मां की भी लाश रविवार को नाले में मिली, जहां मामले ने नया मोड़ लिया था. अब पुलिस ने मुख्य संदिग्ध आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है.

4 बच्चों के मिले थे शव

महिला गाजिया चार बच्चों शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) के साथ मीरानपुर में बने दो मंजिला घर में रहती थी. पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गई थी. वहां चार बच्चों की लाश पड़ी थी. घर में दीवार से लेकर बिस्तर तक खून के छींटे फैले थे. बच्चों के उल्टी करने के भी निशान थे. पुलिस को शक है कि बच्चों की हत्या से पहले खाने में उन्हें खाने में कुछ विषैला पदार्थ मिलाकर दिया गया. इसके बाद बच्चों के सिर पर ईंट और हथौड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस को मां पर शक हुआ था, जो घर पर नहीं थी और मोबाइल भी बंद था.

इसके बाद दूसरे दिन महिला का शव नाले में मिला था, जो घर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर था. इसके बाद यह मामला और उलझा सा हो गया. पुलिस को मां पर हत्या का शक था, लेकिन जांचकर्ता हर एंगल से जांच कर रहे थे और साक्ष्यों को इकट्ठा कर कड़ी से कड़ी जुटा रहे थे.

ये पढ़ें पूरी खबर- UP: ईंट-हथौड़े से सिर कूच कर 4 बच्चों के हत्याकांड में नया मोड़, मां का शव मिला; पुलिस के लिए पहेली बना केस

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Ambedkar Nagar News, 4 Children Death, UP Police Encounter, Ambedkar Nagar Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com