विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2018

केरल: कोल्लम के पठानपुरा में एक कुएं में 55 वर्षीय नन मृत अवस्था में मिली

केरल में एक कॉन्वेंट (मठ) के कुएं से एक नन का शव बरामद हुआ है.

केरल: कोल्लम के पठानपुरा में एक कुएं में 55 वर्षीय नन मृत अवस्था में मिली
नन का शव बरामद
नई दिल्ली: केरल के कोल्लम के पठानपुरा में एक कॉन्वेंट (मठ) के कुएं से एक नन का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने यह जानकारी दी. शव की पहचान 54 वर्षीय नन सुजन के रूप में हुई है, जो पठानपुरम के सेंट स्टीफेंस स्कूल में पढ़ाती थी. पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे के आसपास माउंट टाबोर कॉन्वेंट के कर्मियों ने सबसे पहले कुएं के पास खून के निशान देखें और फिर कुएं के भीतर शव को तैरते देखा. 

बताया जा रहा है कि सुजन पिछले 12 सालों से स्कूल में पढ़ा रही थीं. स्कूल और कॉन्वेंट दोनों को कोट्टायम-मुख्यालय मलंकारा सीरियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च द्वारा संचालित किया जाता है. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala, Nun Found In A Well
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com