प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के उस आदेश के खिलाफ केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) का दरवाजा खटखटाया है जिसमें प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत नौकरी प्राप्त कर्मियों का तबादला घाटी से बाहर नहीं करने की बात कही गई है. कर्मचारियों ने कैट की श्रीनगर पीठ का रुख जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की उस घोषणा के बाद किया है जिसमें कहा गया था कि प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को वेतन नहीं दिया जाएगा. उप राज्यपाल की उक्त घोषणा की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने आलोचना की थी.
उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों द्वारा लक्षित हमले के मद्देनजर घाटी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी गत सात महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने सरकार द्वारा सुरक्षित माहौल मुहैया कराने और लंबित वेतन देने तक संबंधित स्थानांतरण स्थलों पर कार्यभार संभालने से भी अंतरिम राहत देने की मांग की है.भूपिंदर भट्ट और योगेश पंडिता की ओर से दायर याचिका 30 दिसंबर को अधिकरण का कार्य शुरू होने के बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की उम्मीद है.कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर कश्मीरी पंडित प्रवासी (विशेष अभियान) भर्ती नियम -2009 के उप नियम चार के चौथे नियम को चुनौती दी है, जिसमें प्रावधान है कि योजना के तहत नौकरी पाने वाले कर्मी अगर किसी कारण से दोबारा घाटी से पलायन करते हैं तो वे बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी नौकरी खो देंगे और उनको बर्खास्त किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कर्मचारियों ने अपनी याचिका में कहा, ‘‘लक्षित हत्याओं से स्पष्ट हो गया है कि प्रतिवादी (जम्मू-कश्मीर प्रशासन) कश्मीरी पंडित कर्मियों को उनके तैनाती स्थल पर सुरक्षित माहौल मुहैया कराने में असफल रहा है, लेकिन नियम कश्मीरी पंडितों की जिंदगी और सुरक्षा को खतरे में डालता है, जो स्पष्ट रूप से भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 में प्रदत्त जीवन के अधिकार का उल्लंघन करता है और ऐसे में इसे रद्द किए जाने की आवश्यकता है.''
ये भी पढ़ें-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं