विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2022

कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

अभियान के दौरान एक पेड़ के नीचे एक भूमिगत ठिकाने से गोला बारूद के दो बॉक्स, जिसमें एके 47 की 1460 गोलियां और एक फटा बैग बरामद किया गया.

कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर.
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने गुरुवार को कश्मीर घाटी में आतंकवादी के ठिकानों का भंडाफोड़ कर आपत्तिजनक सामग्री और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि बारामूला पुलिस और 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की एक संयुक्त टीमों ने विशेष सूचना पर सुबह बारामूला जिले के दुदबग-टीवाई शाह वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया.

अभियान के दौरान एक पेड़ के नीचे एक भूमिगत ठिकाने से गोला बारूद के दो बॉक्स, जिसमें एके 47 की 1460 गोलियां और एक फटा बैग बरामद किया गया.

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की आपत्तिजनक सामग्री और खाद्य सामग्री आदि बरामद की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगे की जांच जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Terror Hideout
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com