विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा की रात कागज पर लिखें ये 3 बातें, 11 बार करें 'ॐ नमः शिवाय' का जाप, जानें उपाय

कार्तिक पूर्णिमा की रात ज्योतिष एक्सपर्ट ने मन का बोझ, डर और पुरानी नाराजगी छोड़ने के लिए एक खास उपाय बताया है. जानिए कागज पर तीन बातें लिखकर 11 बार मंत्र जाप करने की पूरी विधि और धार्मिक मान्यता.

कार्तिक पूर्णिमा की रात कागज पर लिखें ये 3 बातें, 11 बार करें 'ॐ नमः शिवाय' का जाप, जानें उपाय
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की तिथि और चंद्रोदय का समय
ndtv

कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन स्नान, दान और दीपदान करने की परंपरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा की रात एक छोटा सा उपाय करके आप अपने मन में दबे डर, पुरानी नाराजगी और परेशानियों को पीछे छोड़ने का संकल्प भी ले सकते हैं. वास्तु और ज्योतिष एक्सपर्ट के अनुसार, इस दिन पूर्णिमा का चंद्रमा निकलने के बाद एक खास उपाय किया जा सकता है. इसमें कागज पर अपनी तीन ऐसी बातें लिखनी होती हैं, जिन्हें आप जीवन से दूर करना चाहते हैं. आइए जानते हैं इस उपाय को करने का तरीका.

कार्तिक पूर्णिमा 2026 की तिथि और चंद्रोदय का समय

जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन शाम 5 बजकर 1 मिनट पर चंद्रोदय होगा. इस अवसर पर भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है.

कार्तिक पूर्णिमा की रात क्या लिखना है कागज पर?

वास्तु और ज्योतिष एक्सपर्ट अक्षय कपूर के बताए उपाय के अनुसार, शाम की पूजा करने और चंद्रमा के निकलने के बाद एक छोटा सा कागज लें. इस पर तीन बातें लिखें. सबसे पहले ऐसी परेशानी या बोझ, जिससे आप छुटकाारा पाना चाहते हैं. वहीं दूसरी बात ऐसा डर, जिसे अब अपने मन से निकालना चाहते हैं. तीसरी बात किसी व्यक्ति के प्रति मन में रखी पुरानी नाराजगी, जिसे आप छोड़ना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें - Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक जयंती आज, जानिए गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का महत्व

कागज जलाने से पहले 11 बार करें इस मंत्र का जाप

तीनों बातें लिखने के बाद कागज को मोड़कर दोनों हाथों में पकड़ लें. इसके बाद 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार जाप करें. फिर पूजा में जलाए गए दीपक की मदद से इस कागज को स्टील की प्लेट में सावधानी से जला दें. ध्यान रखें कि यह काम आाग से सुरक्षित जगह पर ही करें.

अगली सुबह राख के साथ क्या करें?

एक्सपर्ट के बताए उपाय के अनुसार, कागज पूरी तरह जलने के बाद उसकी राख को रातभर सुरक्षित रखें. अगली सुबह इसे बहते पानी में प्रवाहित करने या मिट्टी में मिलाने की बाात कही गई है. इसके बाद घर के पूजा स्थल और मुख्य दरवाजे पर घी का नयाा दीपक जलाएं.मान्यता के अनुसार, ऐसा करना नकारात्मक विचारों को छोड़कर सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें - घर में रखते हैं ये सामान फर्श पर? वास्तु दोष का बन सकता है कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Purnima 2026, Kartik Purnima 2026 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com