विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

फिल्म पद्मावत के विरोध में करणी सेना, आज SC में दाखिल करेगी याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि फ़िल्म सभी राज्यों में रिलीज़ की जाए. इसके बाद करणी सेना ने इसका विरोध किया है. उनका विरोध अदालत के साथ साथ सड़क की राह पर भी है

फिल्म पद्मावत के विरोध में करणी सेना, आज SC में दाखिल करेगी याचिका
पद्मावत फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी करणी सेना (फाइल फोटो)
  • करणी सेना काा विरोध अदालत के साथ साथ सड़क की राह पर भी है
  • करणी सेना का कहना है कि उन्हें ऑर्डर की कॉपी मिल गई है.
  • करणी सेना का फिल्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि फ़िल्म सभी राज्यों में रिलीज़ की जाए. इसके बाद करणी सेना ने इसका विरोध किया है. उनका विरोध अदालत के साथ साथ सड़क की राह पर भी है. करणी सेना का कहना है कि उन्हें ऑर्डर की कॉपी मिल गई है. वह हर हाल में संशोधन के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. बताया जा रहा है कि दोपहर बाद करणी सेना याचिका दायर कर सकती है.

करणी सेना को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नहीं लेना-देना, बिहार के मुजफ्फरपुर में सिनेमा हॉल में की तोड़फोड़

राजपूत करणी सेना का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच में याचिका दायर कर फिल्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग करेगी. एक वीडियो संदेश में संगठन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए वे लोग राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश भी करेंगे. उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे.

करणी सेना के अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और जल्द ही राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश करेंगे. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा 24 जनवरी को चित्तौड़गढ़ में हजारों महिलाएं जौहर करेंगी.

जब बैंडिट क्वीन रिलीज हो सकती है तो पद्मावत क्‍यों नहीं: सुप्रीम कोर्ट, 10 खास बातें

उन्होंने कहा कि जहां आम आदमी को अगली तारीख जानने के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं, वहीं संजय लीला भंसाली की याचिका पर तुरंत सुनवाई होना 'सर्वोच्च न्यायालय के कामकाज पर सवाल उठाता है.'

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'पद्मावत' सेंसर से पास तो फिर रोक क्यों

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में पूछने पर राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उन्हें अभी ही न्यायालय के आदेश की जानकारी मिली है. इस आदेश की समीक्षा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karni Sena, Padmaavat, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com