विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

झूठी शान की खातिर नाबालिग बेटी और युवक की हत्या, पिता-भाई समेत चार गिरफ्तार

घटना मंगलवार को विजयपुरा के देवरा हिप्पारागी तालुक के सालादाहल्ली गांव में हुई जिसमें 19 वर्षीय बसवराजू और 16 वर्षीय दावालाबी पर हमला हुआ.

झूठी शान की खातिर नाबालिग बेटी और युवक की हत्या, पिता-भाई समेत चार गिरफ्तार
मामले में लड़की के पिता और भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • पत्‍थर, लाठियों से दोनों पर हमला किया गया
  • मामला कर्नाटक के विजयपुरा जिले का है
  • परिवार ने लड़के को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी
विजयपुरा (कर्नाटक):

दक्षिण भारत के राज्‍य कर्नाटक के विजयपुरा जिले में कथित तौर पर झूठी शान (ऑनर किलिंग) की खातिर हत्या का मामला सामने आया है. एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी और एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उनके बीच प्रेम संबंध थे. विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक अनुपम अग्रवाल ने बताया कि लड़की के पिता और उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति फरार है.

दिल्ली में एक पिता ने झूठी शान के लिए कर दी 13 साल की बेटी की हत्या

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को विजयपुरा के देवरा हिप्पारागी तालुक के सालादाहल्ली गांव में हुई जिसमें 19 वर्षीय बसवराजू और 16 वर्षीय दावालाबी पर हमला हुआ. मुस्लिम परिवार ने पहले भी लड़के को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लड़का-लड़की एक खेत में थे तभी लड़की का पिता और भाई, तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और दोनों पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया. उनकी हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बुधवार को इस मामले में दो लोगों को और फिर गुरुवार को अन्य दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honour Killing, Dalit Youth, Muslim Girl, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com