हमेशा कहा जाता है कि रेल की पटरी पार करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है. बिहार के भागलपुर से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आयी है, जहां जल्दबाजी में रेल की पटरी पार करने के दौरान एक शख्स मौत के मुंह में जाते-जाते बचा. इस थोड़ी सी लापरवाही से उसने अपनी जान जोखिम में डाल ली और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई.
वीडियो भागलपुर के कहलगांव रेलवे स्टेशन का है, जहां एक शख्स दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ओवरब्रिज के रास्ते जाने के बदले पटरी पार करने का शॉर्टकट अपनाया. उसने पटरी पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार करना चाहा. जैसे ही वो अंदर गया, तभी रेलगाड़ी चल पड़ी और वह बीच में ही फंस गया.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
VIDEO: खड़ी ट्रेन के नीचे से पटरी पार कर रहा था शख्स, तभी चल पड़ी गाड़ी... pic.twitter.com/FCa5rhLggZ
— NDTV India (@ndtvindia) November 10, 2022
वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे पटरी पर लेटे रहने को कह रहे हैं. शख्स पेट के बल पटरी पर लेटा रहता है, ऐसे में पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से निकल जाती है. हालांकि अच्छी बात ये रहती है कि इसके बाद भी शख्स पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आता है. जिसके बाद वहां मौजूद लोग राहत की सांस लेते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं