विज्ञापन

जंगली सूअर के लिए बिछाए फंदे में फंसा तेंदुआ, लोगों ने हत्या कर जला दिया, 3 अरेस्ट

तेंदुए के जले हुए शव से मिले सैंपल और जले हुए हिस्सों को इकट्ठा करके आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

जंगली सूअर के लिए बिछाए फंदे में फंसा तेंदुआ, लोगों ने हत्या कर जला दिया, 3 अरेस्ट
कर्नाटक में तेंदुए की हत्या करने का मामला
  • कर्नाटक के तुमकुर में एक तेंदुए को मारकर खेत में जलाने का मामला सामने आया है
  • वन विभाग के अनुसार तेंदुआ जंगली सूअर के लिए लगाए गए फंदे में फंस गया था
  • तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया

कर्नाटक के तुमकुर में जंगली जानवर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. एक तेंदुए को कथित तौर पर मार कर खेत में जला दिया गया. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ जंगली सूअर के लिए लगाए गए फंदे में  फंस गया था. इसके बाद तेंदुए को कथित तौर पर मार कर खेत में जला दिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल दहलादेने वाली ये घटना  तुमकुरु तालुक के कोरा होबली इलाके के गोरागोन्दनहल्ली गांव की है. तेंदुए को कथित तौर पर मारकर जलाए जाने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए का शव बरामद किया. तेंदुए का शव थोड़ा सा जला हुआ था. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनसे विस्तार से पूछताछ की गई. मेडिकल जांच के लिए उन्हें जिला अस्पताल भी ले जाया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

बन्नेरघट्टा के पशु डॉक्टर्स की टीम ने वन विभाग परिसर में आंशिक रूप से जले हुए तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया. तेंदुए के जले हुए शव से मिले सैंपल और जले हुए हिस्सों को इकट्ठा करके आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-मुर्गी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ गुर्राता रहा, 4 महीने से था आतंक, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Leopard Dies, Leopard Captured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com