विज्ञापन

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग का एलिस हुआंग के साथ एक और वीडियो वायरल, बेटी-दामाद भी नजर आ रहे हैं खुश

ताइवान की मीडिया में एक वीडियो वायरल है. इसमें एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ देखा जा सकता है. इस वीडियो में जेनसेन की बेटी और दामाद भी नजर आ रहे हैं.

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग का एलिस हुआंग के साथ एक और वीडियो वायरल, बेटी-दामाद भी नजर आ रहे हैं खुश
नई दिल्ली:

अमेरिकी एआई चिप कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग को लेकर नित-नए खुलासे हो रहे हैं. इन दिनों वो एक चीनी महिला के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने एलिस हुआंग नाम की चीनी महिला से अपने संबंधों को स्वीकार किया है. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि चीनी महिला एक जासूस है. इस बीच ताइवान की मीडिया में एक बड़ा खुलासा हुआ है. इसमें कहा गया है कि एक वीडियो में जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग एक साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में जेनसन के बेटी और दामाद भी है.वे दोनों के फोटो भी लेते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में कौन कौन नजर आ रहा है

ताइवान की मीडिया में जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग का एक वीडियो वायरल है. इसमें जेनसेन हुआंग और एलिस हुआंग काफी करीब नजर आ रहे हैं. इसमें दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार और हसरत भरी नजरों से देख रहे हैं. इस वीडियो में जेनसेन हुआंग की बेटी मिन शान हुआंग और उनके दामाद भी नजर आ रहे हैं. दोनों ने जेनसेन हुआंग और एलिस हुआंग को बेहद करीब और प्यार भरे अंदाज में देखा. मिन शान ने उन दोनों की साथ में एक फोटो भी खींची थी. बताया जा रहा है कि उस दिन जेनसेन हुआंग की पत्नी भी ताइपे में ही थीं.

जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की है. इससे अपने बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए भी उन्होंने माफी मांगी है. अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि जेनसन हुआंग के साथ करीबी संबंध रखने वाली एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थीं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस चीनी कारोबारी महिला पर पिछले काफी समय से नजर रखे हुए थीं. 

धड़ाम हुए एनवीडिया के शेयर

एनवीडिया ने इन आरोपों की स्वतंत्र जांच शुरू की है. कंपनी का कहना है कि उसे नहीं लगता कि इससे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ है. एलिस हुआंग का संबंध सिंगापुर में मौजूद डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड से है. एलिस की कंपनी ने भी इन आरोपों की आंतरिक जांच के लिए कानूनी सलाहकार नियुक्त किए हैं.

आर्थिक और कारोबारी जगत की खबर देने वाले अखबार 'मिंट'के मुताबिक जेनसेन हुआंग और एलिस हुआंग के प्रेम संबंधों की खबर सामने आने के बाद एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. एनवीडिया के शेयरों में अब तक आठ फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है. वहीं अमेरिकी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने खबर दी है कि जेनसेन हुआंग को एनवीडिया से हटाने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें: गोपालकों पर टिप्पणी को लेकर सीएम योगी पर बरसे अखिलेश, बोले- भगवान कृष्ण का अपमान अक्षम्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NVIDIA AI, Jensen Huang, Alice Huang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com