कर्नाटक सरकार में मंत्री और निर्दलीय विधायक नागेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है इसके साथ ही माना जा सकता है कि कर्नाटक में अब कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन वाली सरकार अब कुछ ही समय की मेहमान है. स्पीकर समेत कांग्रेस के 80 विधायक हैं. जेडीएस के 38 विधायक जिनमें BSP सदस्य भी हैं. यानी गठबंधन जादुई आंकड़े के एकदम करीब है. अगर 14 विधायक इस्तीफ़े पर कायम रहे तो सदस्य संख्या घटकर 210 रह जाएगी. तब बहुमत का आंकड़ा 106 विधायक होगा और बीजेपी के खुद 103 विधायक हैं. इसी बीच कांग्रेस अपने विधायकों को साधने में जुटी है. डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर के घर कांग्रेस के मंत्रियों की बैठक में जी परमेश्वर ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो असंतुष्ट विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए सभी कांग्रेसी मंत्री इस्तीफ़ा दे देंगे. इस बैठक के बाद कर्नाटक के कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कहा है कि कांग्रेस के सभी मंत्री इस्तीफ़ा देने जा रहे हैं. इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कल देर शाम अमेरिका से बेंगलुरु लौट आए. बेंगलुरु पहुंचते ही कुमारस्वामी ने जेडीएस की आपात बैठक बुलाई. इधर कांग्रेस और जेडीएस के इस्तीफ़ा देनेवाले विधायक पिछले दो दिन से मुंबई के सोफ़ीटेल विधायक में डेरा डाले हुए हैं.. महाराष्ट्र बीजेपी के कई नेता उनसे मिलने पहुंच रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस उन्हें अंदर जाने से रोक रही है. इधर बेंगलुरु में बीजेपी ने भी अपने विधायकों के लिए होटल में 2 दिन तक कमरा बुक कराया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Karnataka News